कर्नाटक के शिवमोगा में टीपू और सावरकर समर्थक भिड़े:पोस्टर लगाने को लेकर हुआ विवाद, 4 आरोपी अरेस्ट

Updated on 16-08-2022 05:41 PM

कर्नाटक के शिवमोगा शहर में सोमवार को दो गुटों में झड़प हो गई। यहां के अमीर अहमद सर्कल में हिंदू संगठन के लोगों ने वीर सावरकर का पोस्टर लगाया था। इसके बाद टीपू सुल्तान सेना ने विरोध किया और अपना झंडा लेकर पहुंच गए। इन्होंने टीपू सुल्तान के पोस्टर लगाने की कोशिश की।

विवाद रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। बाद में सावरकर की तस्वीर भी हटा दी गई। इलाके में तनाव को देखते हुए पूरे शहर में धारा 144 लगा दी गई है। वहीं, भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। शिवमोगा के DM ने मंगलवार को शहर और भद्रावती टाउन लिमिट में स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है।4 आरोपी अरेस्ट, नदीम पर पहले भी दंगा भड़काने का है आरोप
कर्नाटक के एडीजी अलोक कुमार ने बताया कि 4 आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। इनमें नदीम, अब्दुल रहमान और जबिबुल्लाह की पहचान हो गई है। नदीम 2016 में गणेश चतुर्थी में भड़के संप्रदायिक हिंसा मामले में आरोपी रह चुका है।

झड़प के दौरान एक व्यक्ति को चाकू मारा
जानकारी के मुताबिक यहां के गांधी बाजार इलाके में एक व्यक्ति को चाकू भी मारा गया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि चाकूबाजी इसी मामले में हुई है या किसी और मुद्दे पर, इसकी जांच की जा रही है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर है।

मामले को लेकर BJP और अन्य हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। इन्होंने मांग की कि उन्हें सावरकर के पोस्टर लगाने की अनुमति दी जाए और दूसरे समूह के खिलाफ सावरकर का अपमान करने को लेकर कार्रवाई की जाए। इसी तरह के एक और मामले में मेंगलुरु के सुरतकल चौराहे का नाम सावरकर के नाम पर रखने वाले एक पोस्टर को भी पुलिस ने हटा दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
 29 April 2026
रांचीः भारत की जनगणना 2027 देश के कई राज्यों में शुरू हो चुकी है। देश में पहली बार डिजिटल गणना कार्य होगा। इसके तहत पहले चरण का काम झारखंड में एक…
 29 April 2026
नवादा: भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के बाद नवादा में भी अपराधियों ने बड़े कांड को अंजाम दिया। यहां मंगलवार को अपराधियों ने एक होटल कारोबारी को किडनैप कर लिया।…
 29 April 2026
पटना: राजनीति के चतुर खिलाड़ी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आखिर परिवारवाद की राजनीति में फंस गए या फिर अपने ही बुने जाल में उलझ गए? पूर्व स्वास्थ…
 29 April 2026
नई दिल्ली, केरलम के सबरीमाला मंदिर सहित अन्य संप्रदायों के धार्मिक स्थलों में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को 10 वें दिन…
 29 April 2026
वाराणसी, काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। पांच पंडितों ने उन्हें पूजा कराई, माला पहनाई और…
 28 April 2026
धार: जिले की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में सोमवार को इंदौर हाई कोर्ट की खंडपीठ के सामने कड़े तर्क रखे गए। इंटरवेनर की ओर से पेश वरिष्ठ…
 28 April 2026
गोपालगंज: जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके सीए राहुल तिवारी को आज मंगलवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गोपालगंज व्यवहार न्यायालय…
Advt.