8 साल का समय और 400 करोड़ से ज्यादा का बजट

Updated on 02-09-2022 06:37 PM

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), नागार्जुन (nagarjuna), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और मौनी रॉय (Mouni Roy) स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) से  बॉलीवुड को काफी उम्मीदे हैं क्योंकि साल 2022 हिंदी सिनेमा के लिए कुछ खास नहीं रहा है। एक ओर जहां बायकॉट ट्रेंड थमने का नाम नहीं ले रहा है तो दूसरी ओर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर रही हैं। ब्रह्मास्त्र एक बड़े बजट की फिल्म है और हिट साबित होने की लिए इसे कमाई भी मोटी करनी पड़ेगी।

क्या है ब्रह्मास्त्र का बजट
ब्रह्मास्त्र के मेकर्स बीते करीब 8 साल से फिल्म के लिए मेहनत कर रहे थे। एक इंटरव्यू में अयान मुखर्जी ने कहा था कि वो ये जवानी है दीवानी से पहले ही ब्रह्मास्त्र को बनाना चाहते थे लेकिन रणबीर ने उन्हें एक एक कर स्टेप्स लेने की बात कही थी। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रह्मास्त्र का बजट करीब 410 करोड़ रुपये का है।

हिट होना है जरूरी?
बता दें कि ब्रह्मास्त्र न सिर्फ एक बड़ी स्टार कास्ट वाली फिल्म है, बल्कि फिल्म के विजुएल इफेक्ट्स पर भी मोटा पैसा खर्च किया गया है। फिल्म में रणबीर, आलिया, अमिताभ, मौनी और नागार्जुन के अलावा शाहरुख खान का भी कैमियो है। वहीं कहा जा रहा है कि दीपिका भी फिल्म में जलवा बिखेरते नजर आएंगी। ब्रह्मास्त्र का चूंकि बजट काफी ज्यादा है तो ऐसे में फिल्म को हिट होने के लिए काफी मोटी कमाई करने पड़ेगी। फिल्म का प्रमोशन जोर शोर से जारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.