करीम ने कहा- शाहरुख और राहुल जैसे युवा फिनिशर तैयार करने का समय आ गया है

Updated on 21-09-2022 09:27 PM

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है और इसके तुरंत बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच भी इतने ही मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जानी है। इन दो सीरीज के बाद टीम इंडिया को अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना है। टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान हो चुका है। इन सबके बीच टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और सिलेक्टर रहे सबा करीम को लगता है कि अब समय आ गया है कि टीम इंडिया नए फिनिशर तैयार करे। उन्होंने इसके लिए दो युवा क्रिकेटरों का नाम भी सुझाया।

सबा करीम ने स्पोर्ट्स 18 पर कहा, 'मुझे लगता है कि समय आ गया है कि टीम इंडिया युवा खिलाड़ियों को इस रोल के लिए तैयार करे। आईपीएल में अगर देखें तो ज्यादातर टीमें इस रोल के लिए विदेशी खिलाड़ी को प्रिफर करती हैं। डेविड मिलर, टिम डेविड, रोवमैन पॉवेल... इसका मतलब है कि भारत में ऐसे युवा टैलेंट को तैयार करने की जरूरत है।'

उन्होंने आगे कहा, 'डोमेस्टिक क्रिकेट से जो भारतीय खिलाड़ी आ भी रहे हैं, उन्हें इतने प्रेशर में खेलने की आदत नहीं है और वह कंसिस्टेंट नहीं रहे हैं। शाहरुख खान और राहुल तेवतिया युवा क्रिकेटर हैं। उनके पास स्किल है, लेकिन उन्हें और तैयार करने के लिए उनके पीछे कुछ और समय बिताना होगा। उसके बाद वह इंटरनेशनल लेवल पर धमाल मचा पाएंगे।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
Advt.