फ्लिपकार्ट डील में टाइगर ग्लोबल को देना होगा टैक्स, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला

Updated on 16-01-2026 12:53 PM
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने इनकम टैक्स विभाग के उस फैसले को सही ठहराया है, जिसमें कहा गया था कि अमेरिकी निवेश कंपनी टाइगर ग्लोबल को 2018 में फ्लिपकार्ट से बाहर निकलते समय हुए मुनाफे (कैपिटल गेंस) पर भारत में टैक्स देना होगा। जस्टिस जे बी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने दिल्ली हाई कोर्ट के अगस्त 2024 के फैसले को गुरुवार को पलट दिया। हाई कोर्ट ने टाइगर ग्लोबल के पक्ष में फैसला सुनाते हुए टैक्स की मांग को रद्द कर दिया गया था। टाइगर ग्लोबल ने फ्लिपकार्ट में अपनी 1.6 बिलियन डॉलर की हिस्सेदारी वॉलमार्ट को बेची थी।
  1. कोर्ट ने क्या कहा?
    सुप्रीम कोर्ट ने कहा, जब यह तथ्य सामने आ गया है कि जिन शेयरों को बेचकर कंपनी ने मुनाफा कमाया, उन्हें कानून के खिलाफ जाकर एक खास व्यवस्था के तहत ट्रांसफर किया गया था। ऐसी स्थिति में कंपनी टैक्स छूट (DTAA के आर्टिकल 13(4) के तहत) का दावा नहीं कर सकती।
  2. क्यों है अहम?
    सुप्रीम कोर्ट का ये फैसला अमेरिकी कंपनी के लिए एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। ET के मुताबिक, यह फैसला उन सभी के लिए बड़ा सबक है जो मॉरीशस या सिंगापुर के रास्ते भारत में पैसा लगाते हैं। कोर्ट का यह फैसला भारतीय टैक्स विभाग के लिए बड़ी जीत है।
  3. क्या है पूरा विवाद?
    टाइगर ग्लोबल ने अक्टूबर 2011 से अप्रैल 2015 के बीच फ्लिपकार्ट सिंगापुर के शेयर खरीदे थे। बाद में इन शेयरों को लक्जमबर्ग की एक कंपनी 'फिट होल्डिंग्स SARL' को ट्रांसफर कर दिया गया। साल 2018 में जब वालमार्ट ने भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी, तब टाइगर ग्लोबल इस से बाहर निकल गई थी।टाइगर ग्लोबल ने फरवरी 2019 में अथॉरिटी फॉर अडवांस रूलिंग्स (AAR) का दरवाजा खटखटाया था। AAR ने तब अपने फैसले में कहा था कि टाइगर ग्लोबल ग्रुप का ढांचा यह दिखाता है कि यह कंपनी और इसकी मालिक कंपनियां केवल टैक्स बचाने की एक योजना का जरिया भर थीं।AAR ने यह भी माना था कि इस कंपनी का असली कंट्रोल और मैनेजमेंट मॉरीशस में नहीं, बल्कि अमेरिका स्थित TGM LLC के पास था। दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसले में कहा था कि TGM LLC केवल एक इन्वेस्टमेंट मैनेजर के तौर पर काम कर रही थी और उसे पैरेंट या होल्डिंग कंपनी नहीं माना जा सकता।
  4. क्या थी आपत्ति?
    भारत में इनकम टैक्स विभाग ने इस पर सवाल उठाए। विभाग का कहना था कि अमेरिकी कंपनी टाइगर ग्लोबल ने मॉरीशस की कंपनी को सिर्फ टैक्स बचाने के लिए एक मुखौटे की तरह इस्तेमाल किया है। विभाग का मानना था कि मॉरीशस में इस कंपनी का कोई असली वजूद नहीं है। टाइगर ग्लोबल ने टैक्स छूट के लिए मॉरीशस सरकार से मिला टैक्स रेजिडेंसी सर्टिफिकेट (TRC) भी दिखाया, लेकिन टैक्स विभाग ने उसे मानने से इनकार कर दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.