नहीं बिक रहीं 'राम सेतु' की टिकटें

Updated on 23-10-2022 05:53 PM

अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राम सेतु' (Ram Setu) 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा ने अहम किरदार निभाए हैं। रिलीज डेट किसी भी फिल्म के लिए बहुत अहम होती है और दिवाली और ईद पर फिल्में रिलीज करने के लिए मेकर्स में मारा-मारी मची रहती है। हालांकि ऐसा लगता है कि अपनी पसंदीदा रिलीज डेट मिलने के बावजूद फिल्म 'राम सेतु' बॉक्स ऑफिस पर बहुत जबरदस्त ओपनिंग नहीं पा सकेगी।

नहीं बिक रही हैं 'राम सेतु' की टिकटें?
एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'राम सेतु' के अभी तक सिर्फ 11 हजार टिकट ही एडवांस में बुक हुए हैं। इनमें से 5,200 टिकट PVR, Inox और Cinepolis में बुक किए गए हैं। एडवांस बुकिंग के लिए यह आंकड़ा गंगूबाई काठियावाड़ी, जुगजुग जियो, लाल सिंह चड्ढा, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षा बंधन, शमशेरा और विक्रम वेधा जैसी फिल्मों से बहुत कम है।

'राम सेतु' को मिलेगी 20 करोड़ की ओपनिंग?
विशेषज्ञों की मानें तो दिवाली से पहले टिकटों की एडवांस बुकिंग इसलिए भी नहीं हो रही है क्योंकि अभी ज्यादातर लोग त्योहारों की तैयारियों और शॉपिंग में बिजी हैं। चीजें ठीक रहीं तो फिल्म ओपनिंग के बाद भी पिकअप ले सकती है। राम सेतु का टारगेट 20-18 करोड़ रुपये की ओपनिंग पाने का था, लेकिन क्या फिल्म को ऐसी ओपनिंग मिल पाएगी?

क्या है फिल्म 'राम सेतु' की कहानी?
हाल ही में अक्षय कुमार ने 'राम सेतु एन्थम' लॉन्च किया था जिसके बाद फिल्म की पॉपुलैरिटी बढ़ी है। बता दें कि फिल्म राम सेतु का ट्रेलर रिलीज होने के बाद इसे कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। फिल्म की कहानी एक आर्कियोलॉजिस्ट के बारे में है जिसे राम सेतु की हकीकत पता करने के लिए भेजा जाता है, बाद में उसे पता चलता है कि सरकार ही रामसेतु की तोड़ना चाहती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.