मुकेश अंबानी के ये दो बिजनेस दौड़ने लगे, मुनाफा हुआ शुरू, ब्लिंकिट और स्विगी भी नहीं कर पाईं ऐसा

Updated on 19-01-2026 12:02 PM
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी के दो बिजनेस ने मुनाफा कमाना शुरू कर दिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बताया कि उनके दो बड़े कंज्यूमर बिजनेस क्विक कॉमर्स और एफएमसीजी ने अब मुनाफा कमाना शुरू कर चुके हैं। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार कंपनी की बड़ी खरीद क्षमता और ज्यादा मुनाफा देने वाली चीजों पर ध्यान देने की वजह से यह संभव हुआ है। क्विक कॉमर्स के दो सबसे बड़े खिलाड़ी ब्लिंकिट (Blinkit) और स्विगी (Swiggy) अभी भी कुल मिलाकर मुनाफा नहीं कमा रहे हैं।

कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव्स ने शुक्रवार शाम को तीसरी तिमाही के नतीजों के बारे में बताते हुए कहा कि उनका क्विक कॉमर्स बिजनेस अब लगभग हर ऑर्डर पर मुनाफा दे रहा है। इसका मतलब है कि हर ऑर्डर पर होने वाले खर्च से ज्यादा कमाई हो रही है। क्विक कॉमर्स बिजनेस को अक्टूबर 2024 में शुरू किया गया था। वहीं तीन साल पहले शुरू हुआ एफएमसीजी बिजनेस भी अब EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमोर्टाइजेशन से पहले की कमाई) के मामले में मुनाफा कमाने लगा है। हालांकि, उन्होंने इस बिजनेस के बारे में कोई खास वित्तीय आंकड़े नहीं बताए।

मुनाफे के सबसे बड़े कारण

रिलायंस रिटेल के ग्रुप चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर दिनेश तलूजा ने बताया कि कंपनी के पास भारत का सबसे बड़ा ग्रॉसरी रिटेल बिजनेस है। इस वजह से वे भारत की ज्यादातर एफएमसीजी कंपनियों के लिए सबसे बड़े खरीदार या विक्रेता हैं। उन्होंने बहुत ही कुशल सोर्सिंग (सामान खरीदने का तरीका) विकसित की है, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा मिलता है। उन्होंने कहा कि यह क्विक कॉमर्स बिजनेस के लिए एक बड़ा फायदा रहा है।

तलूजा ने आगे बताया, 'दूसरा कारण है कैटेगरी का मिक्स, जिसमें फूड और बेवरेज (F&B) का मार्जिन सबसे ज्यादा होता है। हमारे क्विक कॉमर्स बिजनेस में हर तीन में से एक ऑर्डर F&B का होता है, जो हमारे लिए मार्जिन बढ़ाने वाला है। F&B में बर्बादी भी बहुत ज्यादा होती है। किराना दुकानों के लिए यह 30-35% तक हो सकती है, लेकिन हमने इसे कंट्रोल किया है। इसलिए, हम ग्राहकों को अच्छी कीमतें दे पाते हैं और फिर भी अच्छा मुनाफा बनाए रखते हैं।'

क्विक कॉमर्स में बढ़त

कंपनी के क्विक कॉमर्स से जुड़े कुल 3,000 आउटलेट्स में से, जिनमें उनके ग्रोसरी स्टोर भी शामिल हैं। करीब 800 डार्क स्टोर हैं। इनका इस्तेमाल सिर्फ डिलीवरी के लिए होता है। तलूजा ने कहा, 'क्विक कॉमर्स हमारे लिए सिर्फ ग्रोसरी ही नहीं है, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक्स और फैशन भी इसमें शामिल हैं, जो काफी अच्छा कर रहे हैं। हम ग्राहक की जेब से ज्यादा से ज्यादा पैसा निकालना चाहते हैं। अभी हम अपने कुल मुनाफे में हर ऑर्डर पर कुछ रुपये का मार्जिन जोड़ रहे हैं।'
दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी के क्विक कॉमर्स बिजनेस में हर दिन औसतन 16 लाख ऑर्डर थे। रिलायंस रिटेल ने बताया कि वे भारत के दूसरे सबसे बड़े क्विक कॉमर्स प्लेयर बनने की राह पर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि औसत दैनिक ऑर्डरों में तिमाही-दर-तिमाही 53% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने कहा कि वे नेटवर्क में और डार्क स्टोर जोड़ते रहेंगे ताकि हर ऑर्डर की औसत दूरी कम हो सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
 28 April 2026
नई दिल्ली: चांदी की कीमत में पिछले साल 170% तेजी आई थी और जनवरी में भी यह 74% उछली थी। लेकिन हाल में इसकी कीमत में काफी गिरावट आई है और…
 28 April 2026
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में मंगलवार को भारी उतार-चढ़ाव रहा। बिटकॉइन से लेकर इथेरियम, रिपल, बाइनेंस, सोलाना और में बड़ी गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर पाई नेटवर्क कॉइन पर…
 28 April 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को दो महीने पूरे हो गए हैं। इस बीच भारत समेत दुनिया के कई देश ऊर्जा संकट से गुजरे हैं। इस संकट के दौरान भारत को रूसी…
 27 April 2026
नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड ने ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके तहत न्यूजीलैंड को होने वाले 100 प्रतिशत भारतीय निर्यात पर टैरिफ छूट मिलेगी। वहीं, न्यूजीलैंड…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध से कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई है। होर्मुज की खाड़ी से जहाजों की आवाजाही बंद होने के कारण कच्चे तेल की सप्लाई बाधित हुई…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध की आग में अब अमेरिका के आम लोग भी झुलसने लगे हैं। देश में आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजों की कीमत में काफी इजाफा होना…
 27 April 2026
नई दिल्‍ली: भारत में भीषण गर्मी अब सिर्फ एक मौसमी घटना नहीं रह गई है। इसके बजाय यह तेजी से बड़ा संकट बनती जा रही है। इसके कारण अभूतपूर्व पैमाने पर…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
Advt.