बाल श्रमिक रखने पर दो होटल संचालकों पर लगाया 40 हजार का जुर्माना

Updated on 30-04-2025 01:10 PM

जगदलपुर।  बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस के निर्देशानुसार श्रम विभाग की टीम द्वारा विभिन्न संस्थाओं में जांच के दौरान 18 वर्ष से कम उम्र के बाल श्रमिक से कार्य कराए जाने वाले संस्थाओं के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है । इसी कड़ी में गत दिवस दो होटल संचालकों को बाल श्रमिकों से कार्य करवाते पाए जाने पर सम्बन्धितों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई। उक्त प्रकरणों की सुनवाई में श्रम न्यायालय द्वारा 40 हजार रुपए का जुर्माना किया गया है।

श्रम पदाधिकारी भूपेन्द्र नायक ने इस बारे में बताया कि श्रम विभाग की टीम के निरीक्षण के दौरान मौर्य होटल चित्रकोट तथा मलाबार होटल जगदलपुर के संचालक द्वारा बाल श्रमिकों से कार्य कराया जा रहा था। इस दौरान संयुक्त दल में शामिल श्रम निरीक्षक नमिता जॉन एवं नितेश महंत द्वारा उक्त सम्बंध में प्रकरण तैयार कर माननीय श्रम न्यायालय जगदलपुर में धारा 3 के तहत प्रकरण प्रस्तुत किया गया था, जिसमें माननीय श्रम न्यायालय द्वारा सम्बन्धित संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 40 हजार रुपए का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है। श्रम पदाधिकारी नायक ने बताया कि जिले में बाल श्रम को रोकने के लिए निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी और बाल श्रमिक से कार्य कराने वाले संस्थानों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जिले के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों तथा होटल संचालकों से आग्रह किया है कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से बाल श्रम ना कराएं और श्रम अधिनियमों का पालन सुनिश्चित करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.