बस्तर की आराध्य मां दंतेश्वरी का छत्र 3 मई को गीदम लाया जाएगा

Updated on 20-04-2025 01:47 PM

दंतेवाड़ा। बस्तर की आराध्य मां दंतेश्वरी का छत्र 3 मई को गीदम लाया जाएगा, छत्र की नगर परिक्रमा करवाई जाएगी। गीदम में 3, 4 और 5 मई को मेला लगेगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन कीर्तन का भी आयोजन होगा। इस मेले के लिए नगर पंचायत ने 10 लाख रुपए का बजट रखा है। देवी के छत्र को पुराना बाजार स्थित सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति के भवन में रखा जाएगा।

भक्त यहीं आकर देवी का दर्शन कर सकेंगे। दंतेश्वरी माता मंदिर के पुजारी लोकेंद्र नाथ का कहना है की मां दंतेश्वरी का छात्र फागुन मेला एवं बस्तर दशहरा के समय ही मंदिर से निकलता है। इसके अलावा गीदम मेला में ही देवी शामिल होने जाती हैं। सालों से ये परंपरा चली आ रही है। गीदम नगर पंचायत में मेला समिति की बैठक हुई, जिसमें यह फैसला लिया गया है कि कला मंच में 3 दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चलेगा, भजन कीर्तन भी होंगे। मीना बाजार के लिए अब तक जगह तय नहीं हो पाई है।

पुराना बस स्टैंड के सामने सड़क किनारे स्थित मैदान या फिर हाई स्कूल मैदान इन दोनों में से कोई एक जगह निर्धारित की जा सकती है, मेले के दौरान यहीं दुकानें लगेंगी, झूले लगेंगे। गीदम नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश सुराना ने कहा कि गीदम का मेला बेहद ऐतिहासिक है। क्योंकि देवी मां दंतेश्वरी का छत्र मेला में आता है। शहर का माहौल भक्तिमय हो जाता है। मेला में शहर की जनता और पुलिस प्रशासन का भी भरपूर सहयोग रहता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.