नवा रायपुर के मनोरम स्थलों पर छॉलीवुड फिल्म 'एमए प्रिवियस' की शूटिंग जोरों पर

Updated on 29-04-2025 12:39 PM

भिलाई। नवा रायपुर और इसके आस-पास के क्षेत्रों—उपरवारा, बंजारी सहित अन्य स्थानों पर इन दिनों छॉलीवुड फिल्म एमए प्रिवियस की शूटिंग बड़े जोर-शोर से चल रही है। अरण्य फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन छॉलीवुड के चर्चित निर्देशक प्रणव झा कर रहे हैं, वहीं इसके निर्माता जाने-माने अभिनेता और निर्माता राज वर्मा हैं।

फिल्म एक फैमिली ड्रामा है, जो दो भाइयों के प्रेम और संघर्ष की कहानी पर आधारित है। राज वर्मा और दीपक साहू फिल्म के मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। वहीं, फिल्म की हीरोइनों में ओड़िया फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री हिरणमयी दास और एलबम से लोकप्रिय हुई भिलाई की चुलबुली अदाकारा अराधना साहू शामिल हैं। अराधना की प्रसिद्ध एल्बम बैला के घांघर को 10 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, और उनके अन्य एलबम भी दर्शकों के बीच खासे लोकप्रिय रहे हैं। इसी लोकप्रियता को देखते हुए निर्देशक झा और निर्माता वर्मा ने उन्हें इस फिल्म के जरिए छॉलीवुड में लॉन्च किया है।

डायरेक्टर प्रणव झा ने बताया कि उनकी फिल्में कहानी पर आधारित होती हैं, और वे कभी भी अभिनय या निर्देशन के किसी पहलू से समझौता नहीं करते। उन्होंने आगे कहा, “जब एक नाम बन जाता है, तो उसे कायम रखना और उससे बेहतर करना ही सबसे बड़ा चैलेंज होता है।”

फिल्म में कई और दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिका निभा रहे हैं, जिनमें लक्ष्मीकांत झा, संजू साहू, राजेश बाघमार, अंजलि चौहान, शमशीर सिवानी, धर्मेन्द्र चौबे, ओमप्रकाश शर्मा, संगीता निषाद, और राजू जैसे नाम शामिल हैं।

संगीत की जिम्मेदारी खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट सुनील सोनी ने संभाली है। गीतकार हैं सुनील सोनी और विष्णु कोठारी। कोरियोग्राफी चंदन दीप और संजू ताण्डी द्वारा की जा रही है। रूप-सज्जा का कार्य कांता दा और कॉस्ट्यूम डिज़ाइनिंग जीवन निषाद द्वारा किया जा रहा है। वहीं कैमरा संभाला है छॉलीवुड के युवा डीओपी राज ठाकुर ने, और प्रोडक्शन की जिम्मेदारी धनराज साहू निभा रहे हैं।

फिल्म एमए प्रिवियस के जरिए छॉलीवुड में एक बार फिर मजबूत कहानी, दमदार अभिनय और आकर्षक लोकेशनों का संगम देखने को मिलेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
बिलासपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान कोटा विकासखंड के शिवतराई पहुंचकर बैगा और बिरहोर जनजाति के लोगों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने उनकी जीवनशैली, पारंपरिक संस्कृति…
 06 March 2026
सुकमा। कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर अमित कुमार ने स्पष्ट निर्देश…
 06 March 2026
जशपुरनगर। वनमण्डल में अग्नि सुरक्षा हेतु जन-जागरूकता अभियान संचालित जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत समस्त वन परिक्षेत्रों में फायर सीजन को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान…
 06 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार की ’महतारी वंदन योजना’ महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह योजना महिलाओं की रोजमर्रा…
 06 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के दूरस्थ गांवों में अब गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है। दिन चढ़ते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर महसूस होने लगता है। ऐसे मौसम…
 06 March 2026
जशपुर। जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करडेगा से कुनकुरी की ओर आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बच्चे समेत…
 06 March 2026
दंतेवाड़ा, जिले के राशन कार्डधारियों को माह मार्च 2026 में 02 माह (फरवरी एवं मार्च) का राशन एकमुश्त वितरण किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार जिले के ऐसे राशन कार्डधारी जिन्हें माह…
 06 March 2026
बालोद। जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के खेरुद गांव में शुक्रवार देर रात एक किसान के बाड़े में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर वहां खड़े तीन ट्रैक्टर…
 06 March 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोडा अंबा के पास हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में लोगों के…
Advt.