डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के सबसे निचले लेवल पर, जानिए क्या है वजह
Updated on
22-01-2026 01:01 PM
नई दिल्ली: बुधवार को भारतीय रुपये में जबरदस्त गिरावट देखी गई। विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार पैसा निकालने और दुनिया भर के बाजारों में बढ़ती अनिश्चितता की वजह से रुपया 68 पैसे टूटकर 91.65 प्रति डॉलर के अब तक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ। RBI का आधिकारिक रेफरेंस रेट USD/INR के लिए 91.5500 था। रुपया बाजार में 91.65 पर बंद हुआ, जो रेफरेंस रेट से ऊपर था।
हालांकि, जानकारों का मानना है कि रिजर्व बैंक के पास स्थिति को संभालने के लिए पर्याप्त भंडार है, लेकिन फिलहाल वैश्विक अनिश्चितता रुपये पर भारी पड़ रही है। इससे पहले रुपये का सबसे निचला स्तर 16 दिसंबर 2025 को 91.14 रहा था। इस महीने रुपया 1.50% गिर चुका है। बुधवार को मुद्रा बाजार में रुपया 91.05 पर खुला था, लेकिन कारोबार के दौरान यह 91.74 के स्तर तक पहुंच गया था। अंत में यह पिछले बंद भाव से 68 पैसे गिरकर 91.65 पर बंद हुआ। पिछले साल 21 नवंबर (98 पैसे गिरा था) के बाद से यह रुपये की एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है।
क्या है वजह?
कोटक महिंद्रा एएमसी के प्रमुख (फिक्स्ड इनकम) अभिषेक बिसेन ने कहा, ‘भारत जैसी उभरती अर्थव्यवस्थाएं अस्थिर पूंजी प्रवाह के दबाव का सामना कर रही हैं।’ उन्होंने कहा कि इसके अलावा, भू-राजनीतिक तनाव वैश्विक कारोबार पर असर डाल रहे हैं। वैश्विक तनाव में ग्रीनलैंड विवाद और वेनेजुएला के तेल भंडार पर अमेरिका का नियंत्रण शामिल है। ग्रीनलैंड विवाद ने अमेरिका-यूरोप संबंधों को खराब किया है और इससे नाटो के टूटने का खतरा है।
बिसेन ने कहा कि भारत के लिए, अमेरिका के साथ लंबित व्यापार समझौता एक प्रमुख स्थिरता का कारक बना हुआ है क्योंकि इसके निष्कर्ष से विश्वास एवं द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा मिल सकता है। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.61 पर रहा। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स 270.84 अंक टूटकर 81,909.63 अंक पर जबकि निफ्टी 75 अंक फिसलकर 25,157.50 अंक पर बंद हुआ।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…