शोक संतृप्त परिजनों से मिलकर सांसद ने बंधाया ढांढस

Updated on 20-04-2025 01:50 PM

कोरबा । कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कोरबा पहुंचकर महिला आयोग की सदस्य अर्चना उपाध्याय के पति नवीन उपाध्याय के निधन पर उनके आरपी नगर स्थित निवास पहुंचकर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए शोक संतृप्त परिजनों से मिलकर अपना ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की। सांसद ने पोड़ीबहार की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रही प्रेमलता मिश्रा के निधन पर उनके निवास पहुंचकर संवेदना जताई व परिजनों से मुलाकात की। 

सांसद ने कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक सुरेशचंद्र रोहरा के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके सिंधी गुरूद्वारा स्थित निवास पहुंचकर तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि व्यक्त की। सांसद ने कोरबा के युवा टेंट व्यवसायी राज अरोरा के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके राताखार स्थित निवास पहुंचकर परिजनों को संबल प्रदान किया। इसी तरह सीएसईबी के सेवानिवृत्त बच्चू सिंह के भतीजे प्रियांशु सिंह के निधन पर अपनी गहरी संवेदना जताते हुए खरमोरा स्थित निवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इन मौकों पर सूरज महंत, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष मनोज सिंह, सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई, पोषक दास महंत, किरण चौरसिया, सुनील जैन, कांग्रेस नेता संतोष राठौर, बीएन सिंह, सपना चौहान, प्रशांति सिंह, रूपा मिश्रा के अलावा अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.