आईपीएल में केकेआर की टीम आज मैदान पर होगी, पहली जीत की तलाश

Updated on 09-04-2026 01:41 PM
 तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स आज आईपीएल 2026 के अपने चौथे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना करेगी। यह मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। केकेआर के के लिए सीजन की शुरुआत काफी मुश्किल रही है। केकेआर ने इस सीजन अब तक एक भी जीत दर्ज नहीं की है। इस मैच की शुरुआत शाम साढ़े 7 बजे से होगी।

3 मैचों में केकेआर का एक पॉइंट

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उसे सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रन से मात दी। पंजाब किंग्स के खिलाफ केकेआर का मुकाबला बारिश के चलत बेनतीजा रहा था, जिसके चलते दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांटे गए। केकेआर 3 मुकाबलों में 1 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर मौजूद है।केकेआर की टीम यह मुकाबला अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी। इस अहम मुकाबले से पहले, फैंस अपने स्टार खिलाड़ियों को वापसी करते और लय में आते हुए देखने के लिए बेताब होंगे।

लखनऊ की टीम तय हासिल कर चुकी

दूसरी ओर एलएसजी की टीम 2 में से 1 मैच जीतकर छठे पायदान पर मौजूद है। इस टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहला मैच 6 विकेट से गंवाया था, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज करते हुए अपना खाता खोला। टीम के पास एक से बढ़कर एक तेज गेंदबाज हैं और वह केकेआर के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।

केकेआर vs एलएसजी हेड टू हेड

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा भारी है। आईपीएल में दोनों टीमें 6 बार आमने-सामने रही हैं, जिसमें एलएसजी ने 4 मुकाबले अपने नाम किए। दोनों टीमों के बीच पहली भिड़ंत साल 2022 में हुई थी, जिसमें एलएसजी ने 75 रनों से जीत हासिल की।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजारा, सौरभ दुबे, और नवदीप सैनी।
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम: ऋषभ पंत (कप्तान), मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्टजे, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
Advt.