सरकार ने तय किए नियम कलेक्टर गाइडलाइन के रेट के आधार पर तय होगा संपत्ति का मूल्य

Updated on 07-10-2020 10:40 PM

जबलपुर, ०७ अक्टूबर अब प्रॉपर्टी टैक्स संपत्ति के वार्षिक भाड़ा मूल्य (एनुअल लेटिंग वैल्यू) के स्थान पर कर योग्य संपत्ति मूल्य (टैक्सेबल प्रॉपर्टी वैल्यू) से तय किया जाएगा। कलेक्टर गाइडलाइन के रेट के आधार पर कर योग्य संपत्ति मूल्य निकाला जाएगा। सरकार ने इसके नियम तय कर दिए हैं। नए नियमों के हिसाब से हर निकाय को हर वर्ष कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार एरिया का वर्गीकरण करना होगा। अगले वित्तीय वर्ष से कलेक्टर गाइड लाइन के बढ़ने पर टैक्सेबल प्रॉपर्टी वैल्यू भी बढ़ जाएगी।

यदि संपत्ति का मूल्य पिछले वर्ष की अपेक्षा १० प्रतिशत से ज्यादा बढ़ता है, तो भी टैक्सेवल प्रॉपर्टी वैल्यू १० फीसदी तक ही बढ़ेगी, उससे ज्यादा नहीं। यदि कहीं कलेक्टर गाइडलाइन कम होती है, तो वहां टैक्सेबल प्रॉपर्टी वैल्यू पिछले वर्ष के समान ही रहगी यानी कम नहीं होगी। निकाय में नए शामिल होने वाले क्षेत्रों के लिए उसके पास के एरिया के हिसाब से कर योग्य संपत्ति मूल्य तय किया जाएगा।

तो संपत्ति कर की गणना एक जैसी होगी.........

संस्कारधानी यदि कटंगा और आदर्श नगर में कलेक्टर गाइडलाइन एक समान है, तो दोनों जगह संपत्ति कर की गणना एक जैसी होगी। अभी यह उस जोन के हिसाब से होती है जिसमें वह शामिल है।

ऐसे होगी गणना........

गाइडलाइन में किसी प्रॉपर्टी की कीमत २०१९-२० में ४२,८०० रुपए प्रति वर्ग मीटर रही और उसका २०२०-२१ का वार्षिक भाड़ा मूल्य १७० रु.वर्गमी है। २०२०-२०२१ में वहां गाइडलाइन बढ़कर ४६५०० रु.वर्गमी. होती है, तो २०२०-२१ में कर योग्य संपत्ति मूल्य १९२ रु, प्रति वर्ग मी  हो जाएगा। इसी आधार पर प्रॉपर्टी टैक्स की गणना होगी। प्रॉपर्टी टैक्स पहले वार्षिक भाड़ा मूल्य का से १० प्रतिशत होता थाए वह अब टैक्सेबल प्रॉपर्टी वैल्यू का से १० प्रतिशत होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे संस्करण को फ्लैग ऑफ किया। प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया…
 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के हित में गेहूं और उड़द खरीदी को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद सरकार…
 07 March 2026
भोपाल, एमपी में सेक्स रेश्यो यानी लिंगानुपात को सुधारने के लिए शिवराज सिंह चौहान ने साल 2007 में लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरु की थी। 'बेटियों को लखपति' बनाने के उद्देश्य से…
 07 March 2026
भोपाल, इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 34 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। इसके बाद पूरे प्रदेश में पानी को लेकर सरकार से लेकर अफसर तक अलर्ट हुए…
 07 March 2026
भोपाल, उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के विरोध में आंदोलन की धमकी देने वाले उज्जैन उत्तर के बीजेपी विधायक अनिल जैन कालूहेडा को भोपाल तलब किया गया। शुक्रवार देर रात वे भोपाल…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल में पुलिस मुख्यालय के सामने गोमांस से भरे कंटेनर पकड़ाने के मामले में एसआईटी ने चालान पेश कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के 56 दिन बाद गुरुवार को…
 07 March 2026
भोपाल, केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा कर दिया है। वहीं, 19 KG वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपए का इजाफा किया गया है। बढ़ी हुई…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र की बिस्मिल्लाह कॉलोनी स्थित मस्जिद गरीब नवाज में ईरान के सुप्रीम लीडर रहबर-ए-मोअज्जम आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई की याद में जलसा-ए-शहादत कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
 07 March 2026
भोपाल, ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच दुबई से भोपाल लौटे मोहम्मद समी खान ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से दुबई में एमवीपी डिजाइन इंजीनियर के तौर पर…
Advt.