कलेक्टर ने पोट्ठ लईका पहल अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
Updated on
09-04-2026 01:12 PM
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में जिले में कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने के लिए चलाए जा रहे पोट्ठ लईका पहल अंतर्गत ईसीसीई (शाला पूर्व शिक्षा) पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने परियोजना राजनांदगांव शहरी से श्रीमती भानमती यादव, राजनांदगांव ग्रामीण-01 से श्रीमती ममता निर्मलकर, राजनांदगांव ग्रामीण-02 से श्रीमती रोहिणी साहू, डोंगरगांव से श्रीमती जयंती वैष्णव, डोंगरगढ़ से श्रीमती पुष्पा वर्मा, छुरिया-01 से श्रीमती संजना कंवर एवं छुरिया-02 से श्रीमती इंद्रोतीन कुंजाम को सम्मानित किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनआर नवरतन, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरूप्रीत कौर उपस्थित थी। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरूप्रीत कौर ने बताया कि जिले में कुपोषित बच्चों को सामान्य में लाने हेतु पोट्ठ लईका पहल चलाया जा रहा है। पोट्ठ लईका पहल अंतर्गत 9751 कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए लक्ष्य रखते हुए जून 2025 से इस पहल को पूरे जिले में प्रांरभ किया गया। जिले में माह जून 2025 में अति गंभीर कुपोषित 443, मध्यम गंभीर कुपोषित 2396, गंभीर कुपोषित 731, मध्यम कुपोषित 6181 बच्चे थे। इसमें कमी लाते हुए मार्च 2026 की स्थिति में अति गंभीर कुपोषित 128, मध्यम गंभीर कुपोषित 842, गंभीर कुपोषित 328, मध्यम कुपोषित 3848 बच्चे है।
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…