कलेक्टर ने ली नोडल अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक

Updated on 26-04-2025 12:36 PM

बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी ने शुक्रवार को ग्राम पंचायतों में नियुक्त जल संसाधन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के  नोडल अधिकारियो की ऑनलाइन बैठक ली।उन्होंने  नोडल अधिकारियो को निर्देशित किया कि अपने कलस्टर पंचायत एवं क्लस्टर अंतर्गत पंचायतों में पेयजल एवं निस्तारी में कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। कलस्टर  ग्राम पंचायतों का प्रतिदिन दौरा कर निर्धारित कार्य सम्पादित करें और हर दो दिन में तय प्रारूप में रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

कलेक्टर ने कहा कि जल संसाधन विभाग जल संरचनाओं में गेट मरम्मत का लक्ष्य, तालाब जलाशय का भराव, नहर लाइनिंग मरम्मत कार्य एवं ग्रामीणों के साथ नहर का निरीक्षण करें। इसमके साथ ही वर्षा जल संरक्षण के लिए आवश्यक संरचना निर्माण हेतु उपयुक्त स्थल का चिन्हांकन करें। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जल जीवन मिशन सहित, हैंड पंप, सिंगल फेज पंप, निजी नलकूप, स्कूल के बोर एवं टैंकर की व्यवस्था से पेयजल की समस्या दूर करें।

कलेक्टर ने कहा कि जल संचयन को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा मोर गांव,मोर पानी महाभियान का शुभारम्भ किया गया है। जिले में चल रहे जल संचयन महाभियान को भी उक्त अभियान में समाहित करते हुए कार्य करना है। नल कूपों के पास सोखता गड्ढा निर्माण के साथ ही पक्के घरों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनवाने लोगों को प्रोत्साहित करें। इस दौरान सम्पर्क केंद्र में सीईओ  जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.