रिक्शा में बम बांधकर आए हमलावर ने सेना की गाड़ी में टक्कर मारी; 4 की मौत, 7 घायल

Updated on 10-08-2022 04:57 PM

पाकिस्तान में मंगलवार को आत्मघाती हमले में 4 सैनिकों की मौत हो गई है और 7 लोग घायल हो गए हैं। हमले में दो नायक रैंक के जवान भी शामिल हैं। यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में हुई है। पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी ISI मामले की जांच कर रही हैं।

इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने कहा कि हमला करवाने वाले दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पाकिस्तान वर्नाक्युलर मीडिया के मुताबिक, 2022 के पहले 3 महीने में आतंकवादी हमले से 105 सैनिकों की जान जा चुकी है।

धमाका हुआ और सैनिक मारे गए
पाकिस्तानी मीडिया विंग ने बताया कि उत्तरी वजीरिस्तान में एक तिपहिया रिक्शा बम बांधकर आया और सुरक्षाबलों के वाहन में आकर टक्कर मार दी। एक बड़ा धमाका हुआ और कई सैनिकों की मौत हो गई। सैनिकों की पहचान लांस नायक शाहजैब, लांस नायक सज्जाद, सिपाही उमर और सिपाही खुर्रम नरोवाल के रूप में हुई है। इस हमले में 2 नागरिक भी घायल हुए हैं।

पीएम ने जताया शोक
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सैन्य काफिले पर हुए आत्मघाती हमले पर दुख जताया। उन्होंने देश से आतंकवाद के खतरे को खत्म करने का आश्वासन दिया। हमले की निंदा करते हुए कहा कि आतंकवादियों की सोच को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

4 जुलाई को भी हुआ था आत्मघाती हमला
उत्तरी वजीरिस्तान के मिरामशाह इलाके में 4 जुलाई को एक सैन्य काफिला निकल रहा था। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार आत्मघाती हमलावर ने काफिले में हमला कर दिया। इस हमले में 10 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।

30 मई को भी बाइक सवार हमलावर ने रज्मक इलाके में सैनिकों के काफिले पर हमला कर दिया था। इमसें 2 जवान और 2 बच्चे घायल हो गए थे। इससे पहले अप्रैल में पाक-अफगान सीमा क्षेत्र के पास पाकिस्तानी सेना के 7 जवान शहीद हो गए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
 05 March 2026
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
 05 March 2026
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
 05 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…
 05 March 2026
ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ…
 05 March 2026
दुबई: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने यूएई में अमेरिकी एयर डिफेंस THAAD पर सफल हमले का दावा किया है। आईआरजीसी ने कहा है कि उसने THAAD की…
 03 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने हथियारों को लेकर एक पोस्ट किया है। उन्होंने ईरान युद्ध के बीच कहा है कि 'यूनाइटेड स्टेट्स के हथियारों का स्टॉक, मीडियम और…
 03 March 2026
रियाद: अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान खाड़ी देशों पर लगातार हमले कर रहा है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया गया है।…
 03 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका ने पहली बार स्वीकार किया है कि ईरान ऑपरेशन उसके लिए मुश्किल हो सकता है। अमेरिकी सेना के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैनियल केन (जनरल डैन)…
Advt.