आतंकी हबीबुल बोला- नूपुर को जिंदा रहने का हक नहीं

Updated on 18-08-2022 05:02 PM

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े यूपी में सहारनपुर के मोहम्मद नदीम और फतेहपुर के हबीबुल ने देश के 5 राज्यों में नेटवर्क फैला लिया था। 12 दिन की रिमांड के पहले दिन की पूछताछ में आतंकियों के नेटवर्क के क्लू ATS को मिले हैं। पूछताछ में ATS अफसरों हबीबुल ने कहा- "देश में गैर इस्लामी लोगों को रहने का कोई अधिकार नहीं। खासकर नूपुर शर्मा जैसे लोगों को।'' हबीबुल और नदीम के मंसूबों को जानकर ATS चौकन्ना हो गई है।

10 पॉइंट्स पर ATS हेडक्वार्टर में हो रही पूछताछ
जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी नदीम और उसके साथी हबीबुल के साथ सबाउद्दीन को एटीएस ने बुधवार सुबह 11 बजे रिमांड कस्टडी पर लिया। ATS इनसे 10 पॉइंट्स पर पूछताछ कर रही है। सोर्स के मुताबिक, उन्हें अलग-अलग कमरों में रखा गया है। पूछताछ में उन्होंने खुलकर धर्म के खिलाफ बोलने वालों पर फिदायीन हमले के फैक्ट कबूल किए हैं।

यूपी से गुजरात तक नेटवर्क, 8 साथियों की तलाश
पूछताछ में सामने आया है कि तीनों आतंकियों का यूपी के साथ ही गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू-कश्मीर तक नेटवर्क है। यहां के लोगों से लगातार टच में हैं। इनमें 8 ऐसे लोग सामने आए हैं, जो लगातार फोन और ऑनलाइन नेटवर्क से इनके संपर्क में थे। इनकी धरपकड़ के लिए यूपी ATS अन्य सुरक्षा एजेंसियों की मदद ले रही है।

साइबर एक्सपर्ट तोड़ेंगे ऑनलाइन नेटवर्क
ATS की साइबर एक्सपर्ट की टीम जैश-ए-मोहम्मद के यूपी में फैले नेटवर्क को तोड़ने में जुटी है। एटीएस हबीबुल और नदीम के ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा कर उससे जुड़े लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

3 टीम कर रही पूछताछ, केंद्रीय एजेंसियां भी शामिल
बुधवार को नदीम, हबीबुल और सबाउद्दीन से कस्टडी रिमांड पर पूछताछ के लिए 3 टीम बनाई गई हैं। पैटर्न कुछ ऐसा है कि पहले अलग-अलग, फिर आमने-सामने लाकर पूछताछ होनी है। इसमें अन्य राज्यों की सुरक्षा एजेंसी के साथ केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी शामिल हैं। NIA को भी जांच शिफ्ट हो सकती है। क्योंकि ये मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।

आतंकी बोले- देश में अपनी हुकूमत कायम करेंगे
एक अफसर ने कहा, ''नदीम और हबीबुल ने फिदायीन हमले की ऑनलाइन ट्रेनिंग ली है। अब देश के कई राज्यों में अपना नेटवर्क फैलाने पर काम कर रहे थे। नदीम और हबीबुल पूछताछ में लगातार भाजपा प्रवक्ता नूपुर के बयान को गलत और उनको काफिर बताते रहे हैं। पूछताछ में इन लोगों ने कहा,'हम लोग अपने धर्म के हिसाब से चल रहे हैं। जो दीन में कहा गया, वही कर रहे हैं। देश में अपनी हुकूमत कायम करेंगे।' उन्होंने आतंक की राह से इस्लाम को बढ़ाने की बात कही।''

जो दीन के खिलाफ बोलेगा, वो हमारा टारगेट
सहारनपुर से गिरफ्तार नदीम ने ATS की पूछताछ में कहा,"भाजपा प्रवक्ता नूपुर का बयान धर्म को अपमानित करने वाला था। जिसका बदला लेना जरूरी है। इसलिए फिदायीन हमले की तैयारी कर रहे थे।" उसने हबीबुल से ऑनलाइन संपर्क होने की बात कबूल की। एटीएस उनके पाकिस्तान और अफगानिस्तान जाने के बिंदु की पड़ताल कर रही है। हालांकि, अभी तक उनके विदेश जाने के साक्ष्य नहीं मिले हैं।

पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैगंबर पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
एक न्यूज डिबेट में भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद साहब पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसका मुस्लिम समुदाय लगातार विरोध कर रहा है। पिछले दिनों शर्मा ने बयान जारी कर कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। मामले के तूल पकड़ने के बाद पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया, जिसके बाद उन्होंने कहा था कि वे बिना शर्त अपने बयान वापस लेती हैं। शर्मा पर महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.