तेजस्वी यादव नहीं लड़ने जा रहे राज्यसभा चुनाव, इन दो चेहरों में से एक पर लालू यादव का होगा दांव

Updated on 02-03-2026 03:26 PM
पटना: राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर बिहार में हलचल और तेज हो गई है। होली 2026 के त्यौहार से पहले भी NDA और महागठबंधन में राज्यसभा चुनाव में पांचवी सीट को लेकर लगातार रणनीति बन रही है। यहां तक कि रणनीति बदलते सियासी माहौल के साथ अपडेट भी की जा रही है। इसी बीच राजद की बैठक में ये तय हो गया है कि वो कम संख्याबल के बावजूद बिना लड़े हार नहीं मानने जा रही। चर्चा यहां तक कि तेजस्वी यादव खुद ही राज्यसभा चुनाव लड़ सकते हैं।


तेजस्वी यादव के नाम की चर्चा पर NDA से दो बयान

तेजस्वी यादव के राज्यसभा चुनाव लड़ने की चर्चा पर मोदी सरकार के दो केंद्रीय मंत्रियों ने बयान भी दे दिया। पहले चिराग पासवान और फिर सोमवार को गिरिराज सिंह। गिरिराज सिंह ने तो चुनौती देते हुए यहां तक कह दिया कि तेजस्वी यादव का मन बिहार की राजनीति से ऊब गया है। अगर उन्हें राज्यसभा चुनाव लड़ना है तो लड़ कर देख ही लें। इस बात को लेकर अब बिहार के सियासी गलियारे का माहौल गर्म हो गया है।

क्या सच में तेजस्वी यादव राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे?

यही सवाल हमारे मन में भी था कि क्या सच में ऐसा होने जा रहा है। इसको लेकर हमने महागठबंधन के अपने विश्वसनीय सूत्र से बात की। उन्होंने जो जानकारी दी वो चौंकाने वाली थी। हमारे सूत्र ने बताया कि राजद की बैठक में ऐसा कोई भी प्रस्ताव न आया और न पास हुआ। सीधे शब्दों में कहें तो तेजस्वी यादव राज्यसभा चुनाव 2026 नहीं लड़ने जा रहे। ये पूरी की पूरी चर्चा ही बेसलेस यानी आधारहीन है। तेजस्वी अपनी वर्तमान जिम्मेदारी यानी बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का ही निर्वहन करेंगे। सीधी बात ये कि तेजस्वी यादव राज्यसभा चुनाव 2026 नहीं लड़ने जा रहे, ये सिर्फ तय नहीं बल्कि 100 फीसदी कन्फर्म है।

फिर राजद का कैंडिडेट कौन

अब सवाल ये है कि ऐसे में राजद का उम्मीदवार कौन होगा? ये सवाल बड़ा दिलचस्प है। राजद के दो राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। दोनों ही सांसद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी नेता हैं। ऐसे में लॉटरी किसी एक की ही लगेगी। उसमें भी जीत हासिल करने के लिए सबकुछ दांव पर लगाने की बारी है, क्योंकि अपने महागठबंधन के संख्याबल के बूते राजद के लिए किसी एक को भी राज्यसभा पहुंचाना मुश्किल है?


इन दो नामों पर लालू तैयार

अब बारी इस बात की राजद का राज्यसभा कैंडिडेट कौन होगा। हमारे सूत्र ने बताया कि राज्यसभा उम्मीदवार के लिए दो ही नाम रेस में हैं। पहले हैं भूमिहार समाज से आने वाले एडी सिंह यानी अमरेंद्रधारी सिंह। अमरेंद्रधारी सिंह पटना के पालीगंज के रहने वाले हैं। वहीं दूसरे उम्मीदवार हैं प्रेमचंद गुप्ता.... लालू के अभी तक के करियर के सबसे करीबी। हमारे सूत्र तो बता रहे हैं कि इस रेस में प्रेमचंद गुप्ता का पलड़ा ही ज्यादा भारी नजर आ रहा है। हालांकि जल्द ही नॉमिनेशन होना है तो पूरी तस्वीर के साफ होने में ज्यादा देर नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
 05 March 2026
नई दिल्ली, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई…
 05 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को आखिरी दिन है। बिहार में भाजपा के दो प्रत्याशी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन और शिवेश कुमार का आज…
 03 March 2026
श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े गोप्रो हीरो 12 ब्लैक कैमरे का पता लगाने के लिए चीन से मदद मांगी…
 03 March 2026
जयपुर: राजस्थान पुलिस ने प्रदेश को भयमुक्त बनाने और संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए रविवार तड़के एक विशाल घेराबंदी की। इस बड़े ऑपरेशन के तहत 19 जिलों में एक…
 03 March 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद इलेक्टोरल लिस्ट पर हंगामा मचा है। 28 फरवरी को प्रकाशित फाइनल इलेक्टोरल लिस्ट में कई परिवारों को दो हिस्सों में बांट दिया गया है।…
 03 March 2026
जयपुर: राजधानी के श्याम नगर इलाके में मंगलवार सुबह जनपथ पर एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में आगजनी से अफरा-तफरी मच गई। 10 मंजिला अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर स्थित फ्लैट में…
Advt.