टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया

Updated on 19-08-2022 05:36 PM
टीम इंडिया ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को एकतरफा अंदाज में 10 विकेट से हरा दिया। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने जिम्बाब्वे को 40.3 ओवर में 189 रन के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया। दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा और अक्षर पटेल ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके बाद ओपनर्स शिखर धवन (81) और शुभमन गिल (82) के अर्धशतकों के दम पर 30.5 ओवर में बिना विकेट खोए टारगेट हासिल कर लिया। दोनों टीमों के बीच अब दूसरा मुकाबला 20 अगस्त को खेला जाएगा।
धवन ने 38वीं और गिल ने तीसरी हाफ सेंचुरी जमाई
शिखर धवन ने वनडे करियर की 38वीं फिफ्टी जमाई। उन्होंने अपनी पारी में 113 गेंदों का सामना किया और 9 चौके जमाए। वहीं, शुभमन गिल ने वनडे करियर की तीसरी फिफ्टी जमाई। उन्होंने 72 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 1 छक्का जमाया।भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा, दीपक चाहर और अक्षर पटेल ने 3-3 विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद सिराज को 1 विकेट मिला। जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान रेजिस चकाब्वा ने बनाए। उन्होंने 35 रनों की पारी खेली। वहीं, ब्रैड एवंस और रिचर्ड नगरावा ने भी जिम्बाब्वे के लिए अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 9वें विकेट के लिए 65 गेंद में 70 रन जोड़े।जिम्बाब्वे को लगे शुरुआती झटके
सातवें ओवर की चौथी गेंद पर इनोसेंट काइया को दीपक चाहर ने विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच कराया। इसके बाद उन्होंने नौवें ओवर की पहली गेंद पर तड़िवानाशे मारुमनी को भी कॉट बिहाइंड करा दिया। मोहम्मद सिराज ने शॉन विलियम्स का विकेट लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
Advt.