महंगा होने वाला है टाटा नमक:CEO बोले- नमक पर महंगाई का लगातार दबाव

Updated on 12-08-2022 03:51 PM

टाटा नमक की कीमतें बढ़ने वाली है। अभी इसके एक किलो नमक की कीमत 28 रु. है। लगातार बढ़ती महंगाई से कंपनी के मार्जिन पर असर पड़ रहा हैं जिस कारण टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया है। हालांकि दाम कब से बढ़ाए जाएंगे इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। एक बिजनेस न्यूज चैनल से बातचीत में कंपनी के MD और CEO सुनील डिसूजा ने इसकी जानकारी दी।

डिसूजा ने कहा, मार्जिन को सही सेट करने के लिए हम नमक की कीमत बढ़ाने की प्रोसेस में हैं। उन्होंने कहा, 'नमक पर लगातार दबाव बना हुआ है। नमक की कॉस्ट को दो कंपोनेंट ड्राइव करती है। ब्राइन और एनर्जी। ब्राइन की कीमत तो पिछले साल ऊपर जाने के बाद फ्लैट है जबकि एनर्जी की कॉस्ट काफी हाई है। इसी कारण से नमक के मार्जिन पर प्रेशर दिख रहा है।'

फूड-बेवरेज बिजनेस का अच्छा परफॉर्मेंस
टाटा कंज्यूमर ने बुधवार को अपनी पहली तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं। फूड और बेवरेज बिजनेस ने अच्छा परफॉर्म किया है। चाय के बिजनेस के अच्छे प्रदर्शन ने नमक के इंप्लेशनरी प्रेशर को ऑफसेट किया है। जून तिमाही में प्रॉफिट सालाना आधार पर (YoY) 38% बढ़कर 255 करोड़ रुपए हो गया, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 240 करोड़ रुपए था।

कंपनी का मैसिव एक्सपेंशन प्लान
CEO ने कहा, कंपनी का फोकस अब वॉल्यूम पर है। कंपनी का शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में मैसिव एक्सपेंशन प्लान है। टाटा कंज्यूमर का शेयर गुरुवार को लगभग 2% गिरकर 775 रुपये प्रति शेयर के करीब कारोबार कर रहा है। पिछले एक महीने में इसमें 1.51% और इस साल अब तक 4.55% की तेजी आई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.