तारक मेहता फेम दिशा वकानी को हुआ गले का कैंसर बदली आवाज को बताया जा रहा वजह

Updated on 12-10-2022 07:23 PM

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दिशा वकानी को लेकर एक शॉकिंग खबर आ रही है। रिपोर्ट्स हैं कि उनको गले का कैंसर हुआ है। इसकी वजह शो में उनकी अजीब तरह की आवाज को बताया जा रहा है। हालांकि दिशा की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं हैं। उनके गले में कुछ दिक्कत होने की खबरों के बाद रिपोर्ट्स हैं कि उन्हें थ्रोट कैंसर हुआ है। बता दें कि शो में नट्टू काका का रोल करने वाले घनश्याम नायक का 77 साल की उम्र में गले के कैंसर से निधन हो चुका है। 

प्रोड्यूसर बता चुके नहीं लौटेंगी दिशा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में दया बेन लोगों का चहेता किरदार है। दिशा वकानी इस रोल से लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। लंबे वक्त से वह शो से गायब हैं। लोगों को उम्मीद है कि वह जल्द वापसी करेंगी। हालांकि प्रोड्यूसर असित मोदी बता चुके हैं कि दिशा की जगह कोई और दया बेन का किरदार निभाएगा। 

कैंसर की खबरों से फैन्स परेशान

इस बीच खबरें आ रही थीं कि दिशा वकानी को गले में कुछ दिक्कत हुई है। अब कुछ रिपोर्ट्स में आ रहा है कि दिशा को थ्रोट कैंसर हुआ है, इसीलिए वह शो पर वापसी नहीं कर रही हैं। इन खबरों से फैन्स परेशान हैं। कुछ वक्त पहले  बातचीत में शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा था कि शादी के कुछ वक्त बाद दिशा ने काम किया था। इसके बाद ब्रेक लिया और वह मां बनीं। बच्चे की देखभाल के लिए उन्होंने ब्रेक जारी रखा लेकिन शो नहीं छोड़ा था। असित ने कहा था, हमको उम्मीद थी कि दिशा लौटेंगी। तभी पेंडेमिक आ गया। हम सावधानी बरत रहे थे लेकिन दिशा ने कहा कि वह लौटने में डर रही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.