जम्मू के सिधरा में 6 लोगों की संदिग्ध मौत

Updated on 17-08-2022 06:43 PM

जम्मू के सिधरा इलाके में एक ही परिवार के 6 सदस्य अपने घर में मृत पाए गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि मरने वालों में 4 पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। मुताबिक, इन सभी लोगों ने जहर खाया है। गोलियों के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, अभी पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। इसके बाद मौत की वजह साफ हो सकेगी। सभी शवों को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया है।

दो घरों में मिलीं 6 लाशें
मरने वालों में पांच मरमत डोडा और एक श्रीनगर के बरजुल्ला इलाके का रहने वाले हैं। मृतकों की पहचान सकीना बेगम, उनकी दो बेटियों नसीमा अख्तर और रुबीना बानो, बेटे जफर सलीम और दो रिश्तेदारों नूर उल हबीब और सजाद अहमद के रूप में हुई है। लाशें दो घरों से बरामद हुई हैं।

जम्मू पुलिस ने बनाई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम
मामले की जांच के लिए संजय शर्मा (SP ग्रामीण), प्रदीप कुमार (SDPO नगरोटा), इंस्पेक्टर विश्व प्रताप (SHO नगरोटा) और SI माजिद हुसैन (IC पीपी सिधरा) के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी।

पुलिस को फोन पर मिली मौत की खबर
जांच अधिकारियों ने बताया कि रात 9:45 पर किसी ने फोन पर यह सूचना दी कि एक घर में कुछ लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद 10 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। रात करीब 1 बजे डेड बॉडीज को पोस्टमॉर्टम लिए भेजा गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
Advt.