वेबसीरीज में फेमस ट्रांसजेंडर का किरदार अदा करेंगी Sushmita Sen

Updated on 06-10-2022 06:48 PM
वेब सीरीज आर्या में दमदार परफॉर्मेंस के बाद एक बार फिर सुष्मिता सेन (Sushmita Sen)ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर छाने के लिए कमर कस ली है। सुष्मिता सेन जल्द ही अपनी नई वेबसीरीज के लिए शूटिंग शुरू करने वाली हैं। अपनी अपकमिंग वेबसीरीज (Upcoming Webseries) में सुष्मिता एक ट्रांसजेंडर के किरदार में नजर आएंगी। ऐसा पहली बार होगा जब सुष्मिता किसी ट्रांसजेंडर के रोल को अदा करती नजर आएंगी। सुष्मिता सेन को ट्रांसजेंडर के अवतार में देखना उनके फैन्स के लिए खास रहने वाला है। आइए जानें आखिर किस फेमस ट्रांसजेंडर की जिंदगी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा

बच्ची को गोद लेने वाली इस ट्रांसजेंडर का रोल करेंगी सुष्मिता 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुष्मिता सेन जानी मानी ट्रांसजेंडर गौरी सावंत की जिंदगी को अपनी अदायगी से दुनिया के सामने रखेंगी। ट्रांसजेंडर समुदाय के हक में आवाज उठाने वालीं गौरी की जिंदगी काफी प्रेरणादायक है। तमाम मुश्किलों के बाद भी उन्होंने ना सिर्फ खुद की एक पहचान बनाई बल्कि ट्रांसजेंडर समाज के हक के लिए भी बहुत काम किया। आपको बता दें ट्रांसजेंडर गौरी ने एक गायत्री नाम की एक बच्ची को गोद भी लिया है और मां के रूप में उसका पालन-पोषण करती हैं। खबरों के मुताबिक इस वेबसीरीज में गौरी और उनकी गोद ली बच्ची के रिश्ते को भी दिखाया जाएगा। 

सुष्मिता को पसंद आया गौरी का किरदार 
खबरों के मुताबिक जब सुष्मिता को इस सीरीज के लिए अप्रोच किया गया तो उन्हें ट्रांसजेंडर गौरी का किरदार बहुत पसंद आया। जानकारी के लिए बता दें गौरी ने ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता के रूप में साल 2000 में ‘सखी चार चौघी ट्रस्ट’ की शुरुआत की थी। उनकी ये संस्था सेफ सेक्स के लिए जागरुकता फैलाने और ट्रांसजेंडर समाज की समस्याओं से लड़ने और उन्हें प्रोत्साहन देने की दिशा में काम करता है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.