'थैंक गॉड' विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने किया तुंरत सुनवाई से इनकार,

Updated on 19-10-2022 06:26 PM

अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn), रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet singh) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) स्टारर फिल्म थैंक गॉड (Thank God) बीते कुछ दिनों से विवाद में चल रही है। थैंक गॉड को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट की ओर से केस को लेकर अपडेट आया है, जिससे मेकर्स को राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म थैंक गॉड की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर तुंरत सुनवाई से इनकार कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट का तुंरत सुनवाई से इनकार
दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म थैंक गॉड की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर तुंरत सुनवाई से इनकार कर दिया है। बता दें कि फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है और सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 21 नवंबर तारीख तय की है।

क्या है फिल्म पर विवाद
दरअसल फिल्म को लेकर कुछ लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो गई हैं। लोगों का कहना है कि फिल्म से हिंदू देवी देवताओं की गलत छवि को दिखाया जा रहा है। फिल्म को बैन करने की भी मांग तेजी से की जी रही है। हाल ही में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को फिल्म को बैन करने की मांग पर खत तक लिख दिया गया है। ये खत मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने अनुराग ठाकुर को भेजा था।

क्या हैं सेलेब्स के किरदार
फिल्म में अजय देवगन, चित्रगुप्त के किरदार में नजर आ रहे हैं। जो सभी के पाप-पुण्य का हिसाब रखते हैं। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के किरदार का नाम अयान कपूर और रकुल के किरदार का नाम रूही कपूर है। फिल्म में कीकू शारदा ने अयान के दोस्त और सीमा पहवा ने अयान की मां का किरदार निभाया है। वहीं नोरा फतेही फिल्म के लिए एक गाने में स्पेशल अपीरियंस देती नजर आएंगी। सिद्धार्थ और नोरा के फोटोज- वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.