25 मई से घरेलू हवाई सेवाओं की शुरुआत संभव, सोशल डिस्टेंसिंग नहीं होगी?

Updated on 23-05-2020 03:59 PM

नई दिल्ली।  नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर कहा है कि 25 मई से घरेलू हवाई सेवाओं की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि कम उड़ानें हो सकती हैं, बीच की सीटों को खाली रखना ‘व्यवहारिक नहीं  होगा’, क्योंकि इससे टिकटों की कीमत बढ़ जाएगी। मंत्री के बयान से प्रतीत होता है कि विमान के भीतर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होगा।  
मंत्री ने बताया कि हवाईअड्डों और विमानन कंपनियों को तैयार रहने को कहा गया है, इसके लिए एसओपी जारी किए जा रहे हैं।
स्पाइसजेट के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने यात्री सेवाएं बहाल करने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा, ‘हम 25 मई से घरेलू उड़ान सेवाओं का परिचालन फिर शुरू करने के सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं। यह फैसला देश में समग्र आर्थिक माहौल को मजबूत करने में दूरगामी साबित होगा। ज्ञात रहे कि कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के बीच देश में 25 मार्च से सभी व्यावसायिक यात्री उड़ानें निलंबित हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
 05 March 2026
नई दिल्ली, अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के कारण मिडिल ईस्ट के देशों में भारत के लिए उड़ान सेवा प्रभावित हुई…
 05 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को आखिरी दिन है। बिहार में भाजपा के दो प्रत्याशी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन और शिवेश कुमार का आज…
 03 March 2026
श्रीनगर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े गोप्रो हीरो 12 ब्लैक कैमरे का पता लगाने के लिए चीन से मदद मांगी…
 03 March 2026
जयपुर: राजस्थान पुलिस ने प्रदेश को भयमुक्त बनाने और संगठित अपराध की कमर तोड़ने के लिए रविवार तड़के एक विशाल घेराबंदी की। इस बड़े ऑपरेशन के तहत 19 जिलों में एक…
 03 March 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एसआईआर के बाद इलेक्टोरल लिस्ट पर हंगामा मचा है। 28 फरवरी को प्रकाशित फाइनल इलेक्टोरल लिस्ट में कई परिवारों को दो हिस्सों में बांट दिया गया है।…
 03 March 2026
जयपुर: राजधानी के श्याम नगर इलाके में मंगलवार सुबह जनपथ पर एक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में आगजनी से अफरा-तफरी मच गई। 10 मंजिला अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर स्थित फ्लैट में…
Advt.