भोपाल-प्रतापगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Updated on 23-10-2020 11:44 PM

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल से प्रतापगढ़ के बीच स्पेशल ट्रेन प्रारंभ होगी। आगामी 25 अक्टूबर से चलने वाले स्पेशल ट्रेन से यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा। रेलवे इस तारीख से भोपाल-प्रतापगढ़-भोपाल स्पेशल ट्रेन को चलाएगा। यह ट्रेन पूर्व से भी चलती थी जिसे कोरोना संक्रमण के चलते बंद कर दिया था। अब दोबारा चलाया जाएगा। यह स्पेशल नंबर 02183/02184 से चलेगी। यह भोपाल से सप्ताह में दिन तक रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि भोपाल-प्रतापगढ़ (02183) स्पेशल ट्रेन भोपाल से शाम 7.15 बजे चलकर रात नौ बजे बीना, तड़के चार बजे कानपुर सेंट्रल, तड़के 5.30 बजे लखनउ और सुबह नौ बजे प्रतापगढ़ पहुंचेगी। प्रतापगढ़-भोपाल (02184) स्पेशल ट्रेन प्रतापगढ़ स्टेशन से शाम 7.10 बजे चलकर रात 10.35 बजे लखनउ, तड़के 3.25 बजे झांसी, सुबह 6.30 बजे बीना और सुबह 8.50 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी। भोपाल से कानपुर सेंट्रल, लखनउ के लिए तो ट्रेनें हैं लेकिन प्रतापगढ के लिए कोई भी सीधी ट्रेन नहीं थी, जो ट्रेनें लखनउ कानपुर सेंट्रल के लिए चल रही हैं उनमें भी कन्फर्म सीटें नहीं मिल रही हैं। अब भोपाल-प्रतापगढ-भोपाल स्पेशल के चलने से हजारों यात्रियों को सहूलियत होगी। त्योहार से ठीक पहले शुरू होने से भी लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। लोगों को उम्मीद है कि कोरोना महामारी से बिगड़े हालात जल्द सामान्य होंगे और वे ट्रेनों में नियमित रूप से सफर कर पाएंगे।भोपाल-प्रतापगढ-भोपाल स्पेशल एक्सप्रेस में शनिवार सुबह से बुकिंग कराई जा सकेगी। यात्री रेलवे काउंटर और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पाेरेशन की वेबसाइट पर जाकर बुकिंग करा सकेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
Advt.