स्पेन के पीएम सांचेज ने गर्मी से बचने के लिए कर्मचारियों से टाई न पहनने को कहा

Updated on 03-08-2022 08:25 PM

मैड्रिड यूरोप इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने अपने कार्यालय के कर्मचारियों को चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए टाई पहनने की सलाह दी है। उन्होंने कर्मचारियों को टाई-फ्री कल्चर को फॉलो करने का निर्देश दिया है। प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज का यह बयान यूरोपियन यूनियन (ईयू) की ऊर्जा संकट पर व्यक्त की गई चिंताओं के बीच आया है। मैड्रिड में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान अपनी खुली गर्दन की शर्ट की ओर इशारा करते हुए प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहाआप देख सकते हैं कि मैंने भी टाई नहीं पहनी है। उन्होंने कहा थोड़ा अधिक आरामदायक महसूस करने से आप कम एसी का इस्तेमाल करेंगे और इससे ऊर्जा की भी बचत होगी। सांचेज ने सभी मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों से टाई नहीं पहनने के लिए कहा। उन्होंने उम्मीद व्यक्ति की कि निजी क्षेत्र भी इसका पालन करेगा।


स्पेनिश सरकार बाकि सभी यूरोपीय देशों की तरहतत्कालऊर्जा-बचत उपायों को लेकर एक मसौदा तैयार कर रही है। यूक्रेन-रूस युद्ध की वजह से रूस ने यूरोप को मिलने वाली गैस की सप्लाई पहले से ही कम कर दी है। रूस के इस कदम के बाद यूरोपियन यूनियन ने सभी देशों को कम ऊर्जा इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं। यूरोपियन यूनियन के निर्णय के बाद स्पेन ने वर्क फ्रॉम होम कल्चर को प्रोत्साहित करने और गर्मियों में कार्यालयों में एयर कंडीशनिंग और सर्दियों में रेडिएटर्स को सीमित करने सहित कई उपायों को अपनाया है। इससे उम्मीद है कि स्पेन अपनी ऊर्जा खपत को कम कर सकेगा।

हालांकि ऐसा करने से कितनी ऊर्जा बचत होगी उसपर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। आपको बता दें कि यूरोपीय परिषद ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि 27 यूरोपीय देशों ने अपनी पसंद के उपायों के साथ पिछले 5 सालों में अपनी औसत खपत की तुलना में 1 अगस्त 2022 और 31 मार्च 2023 के बीच अपनी गैस की मांग को 15 प्रतिशत कम करने पर सहमति व्यक्त की है। इन तरीकों से ईयू रूस की गैस डिप्लोमेसी से बचना चाहता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
 05 March 2026
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
 05 March 2026
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
 05 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…
 05 March 2026
ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ…
 05 March 2026
दुबई: ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने यूएई में अमेरिकी एयर डिफेंस THAAD पर सफल हमले का दावा किया है। आईआरजीसी ने कहा है कि उसने THAAD की…
 03 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने हथियारों को लेकर एक पोस्ट किया है। उन्होंने ईरान युद्ध के बीच कहा है कि 'यूनाइटेड स्टेट्स के हथियारों का स्टॉक, मीडियम और…
 03 March 2026
रियाद: अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान खाड़ी देशों पर लगातार हमले कर रहा है। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला किया गया है।…
 03 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका ने पहली बार स्वीकार किया है कि ईरान ऑपरेशन उसके लिए मुश्किल हो सकता है। अमेरिकी सेना के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैनियल केन (जनरल डैन)…
Advt.