सोनम कपूर दोबारा बनीं मां, दूसरे बेटे को दिया जन्म, करीना से लेकर परिणीति चोपड़ा तक ने लुटाया प्यार

Updated on 30-03-2026 11:41 AM
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा एक बार फिर माता-पिता बन गए हैं। 29 मार्च को एक्ट्रेस ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया, जो कि एक बेटा है। इस कपल को एक और बेटे का आशीर्वाद मिला है और उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की है।

रविवार को सोनम और आनंदने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने दूसरे बच्चे के जन्म की घोषणा की। पोस्ट में लिखा था, 'अत्यंत कृतज्ञता और प्रेम से भरे दिलों के साथ, हम 29 मार्च 2026 को अपने बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बेहद खुश हैं। हमारा परिवार बढ़ गया है, और उसके आगमन से हमारा दिल अत्यंत खुशी से भर गया है।'

स्टार्स ने सोनम कपूर को दी बधाई

परिणीति चोपड़ा, करीना कपूर, रिया कपूर और हुमा कुरैशी समेत कई हस्तियों ने इस कपल को बधाई दी और नवजात बच्चे को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दिया। फैंस ने भी सोनम और आनंद को बेटे के जन्म पर बधाई दी।


सोनम और आनंद की मुलाकात

सोनम की मुलाकात आनंद से 2015 में फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के प्रमोशन के दौरान हुई थी। उन्होंने बताया कि उनके दोस्त उन्हें आनंद के एक दोस्त से मिलवाना चाहते थे, लेकिन उनकी बातचीत आनंद से ही ज्यादा होने लगी। दो हफ्ते तक मैसेज करने के बाद दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। 2018 में दोनों ने शादी कर ली।


सोनम कपूर की गोद भराई

2022 में सोनम और आनंद के पहले बेटे वायु का जन्म हुआ। नवंबर 2025 में सोनम ने अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर करके अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। इस साल फरवरी में सोनम और आनंद ने मुंबई स्थित अपने घर पर एक शानदार बेबी शॉवर पार्टी का आयोजन किया, जिसमें कई स्टार्स शामिल हुए।

सोनम कपूर की आखिरी फिल्म

सोनम को आखिरी बार फिल्म 'ब्लाइंड' में देखा गया था। 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन शोम मखीजा ने किया था और सुजॉय घोष इसके निर्माता थे। सोनम के साथ फिल्म में पुरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे ने भी अहम रोल्स किए थे। यह फिल्म 2011 में आई इसी नाम की कोरियाई फिल्म का रीमेक थी और एक अंधे पुलिस अधिकारी की कहानी थी जो एक सीरियल किलर की तलाश में था। फिल्म का प्रीमियर जियोहॉटस्टार पर हुआ और इसे समीक्षकों और दर्शकों दोनों से निगेटिव प्रतिक्रिया मिली। तब से, सोनम ने अपनी किसी भी नई फिल्म की घोषणा नहीं की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.