सोनाली बेंद्रे ने बॉडी-शेमिंग को लेकर किया खुलासा:बोलीं- 90 के दशक में पतले होने को अच्छा नहीं माना जाता था

Updated on 11-08-2022 06:48 PM

सोनाली बेंद्रे 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं। सोनाली ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि कभी उन्हें भी बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा था। सोनाली ने बताया कि वो बहुत पतली हुआ करती थीं और 90 के दशक में इसे अच्छा नहीं माना जाता था।

सोनाली हुई थीं बॉडी शेमिंग का शिकार
सोनाली ने बताया, "90 के दशक में पतला होना ब्यूटी स्टेंडर्ड नहीं माना जाता था। लेकिन अगर आप कर्वी फिगर वाले हैं तो आपको खूबसूरत माना जाता था। मुझे तो लोगों ने यहां तक कहा था कि अगर आपका फिगर कर्वी नहीं हैं, तो आप बिल्कुल अट्रैक्टिव नहीं हैं।"

खूबसूरती के लिए कोई स्टेंडर्ड फिक्स नहीं हैं
सोनाली ने आगे कहा, "मैं इस बात को मानती हूं कि बॉडी शेमिंग हमारे समाज का हिस्सा नहीं होना चाहिए, खासकर उन छोटी लड़कियों के लिए जो आज के समय में इन विचारों के साथ आगे बढ़ रही हैं कि डाइटिंग करना जरुरी है। लोग यह भूलते जा रहे हैं कि यह कोई इतनी महत्वपूर्ण चीज नहीं है।" बता दें, माधुरी दीक्षित ने भी बॉडी शेमिंग को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि लोग उन्हें बोलते थे, 'मोटा करो इसको।'

सोनाली ने 'आग' से किया था बॉलीवुड डेब्यू
सोनाली ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1994 में आई फिल्म आग से की थी। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी, गोविंदा और शक्ति कपूर भी थे। सोनाली को 1996 में दिलजले से ब्रेक मिला था। एक्ट्रेस ने अपने करियर में 'मेजर साब' (1998), 'जख्म' (1998), 'सरफरोश' (1999), 'हम साथ-साथ हैं' (1999) और 'हमारा दिल आपके पास है' (2000) जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

कई टीवी शोज में रह चुकी हैं जज
सोनाली 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज', 'हिंदुस्तान के हुनरबाज', 'इंडियाज गॉट टैलेंट' और 'इंडियन आइडल' जैसे कई टीवी शोज को जज कर चुकी हैं। सोनाली ने जी5 के शो 'द ब्रोकन न्यूज' से अपना ओटीटी डेब्यू किया था। इसमें सोनाली के अलावा जयदीप अहलावत और श्रिया पिलगांवकर भी लीड रोल में थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
Advt.