तो कश्मीर बंगाल और केरल बन जाएगा यूपी वेस्ट में वोटिंग से ठीक पहले बोले सीएम योगी

Updated on 10-02-2022 05:52 PM

नई दिल्ली। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। मतदान के ठीक पहले पीएम मोदी और सीएम योगी ने ट्वीट के जरिए लोगों से पहले मतदान-फिर जलपान की अपील की। सीएम योगी ने एक वीडियो भी जारी किया। करीब छह मिनट के इस वीडियो में सीएम योगी ने एक जगह कहा कि-’आज मुझे कोई चिंता है तो सिर्फ एक कि जिन-जिन दंगाइयों और आतंकियों पर अंकुश लगा है वे सब अब मचल रहे हैं। आतंकी बार-बार धमका रहे हैं कि जरा सरकार आने दीजिए। सावधान रहिए, आप चूके तो पांच साल की मेहनत पर पानी फिर जाएगा और इस बार उत्तर प्रदेश को कश्मीर बंगाल और केरल बनते देर नहीं लगेगी। आपका वोट आने वाले वर्षों में आपके भयमुक्त जीवन की गारंटी भी बनेगा।’ इस वीडियो में सीएम योगी ने कहा कि एक बड़े निर्णय का समय आ गया है। पिछले पांच सालों में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने जो कुछ भी किया है, उसे सदा प्रतिबद्धता के साथ किया। जो कुछ भी कहा आपके भरोसे को कायम रखते हुए उसे निभाया है। उन्होंने कहा कि मुझे आपसे दिल की एक बात कहनी है। इन पांच वर्षों में बहुत कुछ हुआ। यूपी के सभी एक लाख गांवों में सभी घरों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई गई। कुछ लोग शायद कल्पना न कर पाएं कि इससे करोड़ों लोगों के जीवन में क्या बदलाव आया। सीएम ने कहा कि जिस काम को पिछली सरकारें 70 साल में नहीं कर पाईं वो हमने किया। हमने घर-घर में शौचालय बनवाए। स्वच्छता से भी अधिक यह माताओं-बहनों के सम्मान और उनकी गरिमा का प्रश्न था। लाखों लोग पक्के मकान में आ गए। अब तक धुएं वाले चूल्हे पर काम करने वाली हमारी माताएं-बहनें बार-बार बीमार होने से बचेंगी। सीएम ने कहा कि हम हर घर नल से पानी पहुंचा रहे हैं। एक कोने से दूसरे कोने तक एक्सप्रेस वे बिछा रहे हैं। प्रदेश भर में औद्योगिक कॉरीडोर बनाने की ओर बढ़ रहे हैं। दो साल से कोरोना महामारी से लोग जझ रहे हैं। हमने 15 करोड़ परिवारों तक राशन की डबल डोज हर महीने उपलब्ध कराई। प्रदेश के नागरिक स्वस्थ और समृद्ध रहें इसलिए हर जिले में मेडिकल कालेज बनाए जा रहे हैं। हर जिले में ऑक्सीजन के संयंत्र लगाए गए हैं। हमने पिछली सरकारों का रिकार्ड तोड़ा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
 29 April 2026
रांचीः भारत की जनगणना 2027 देश के कई राज्यों में शुरू हो चुकी है। देश में पहली बार डिजिटल गणना कार्य होगा। इसके तहत पहले चरण का काम झारखंड में एक…
 29 April 2026
नवादा: भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के बाद नवादा में भी अपराधियों ने बड़े कांड को अंजाम दिया। यहां मंगलवार को अपराधियों ने एक होटल कारोबारी को किडनैप कर लिया।…
 29 April 2026
पटना: राजनीति के चतुर खिलाड़ी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आखिर परिवारवाद की राजनीति में फंस गए या फिर अपने ही बुने जाल में उलझ गए? पूर्व स्वास्थ…
 29 April 2026
नई दिल्ली, केरलम के सबरीमाला मंदिर सहित अन्य संप्रदायों के धार्मिक स्थलों में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को 10 वें दिन…
 29 April 2026
वाराणसी, काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। पांच पंडितों ने उन्हें पूजा कराई, माला पहनाई और…
 28 April 2026
धार: जिले की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में सोमवार को इंदौर हाई कोर्ट की खंडपीठ के सामने कड़े तर्क रखे गए। इंटरवेनर की ओर से पेश वरिष्ठ…
 28 April 2026
गोपालगंज: जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय और उनके सीए राहुल तिवारी को आज मंगलवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गोपालगंज व्यवहार न्यायालय…
Advt.