स्मार्ट सिटी ठेकेदार की दबंगई आई सामने विवादित स्थल पर बंदूक के साए में किया जा रहा निर्माण कार्य

Updated on 03-01-2021 01:32 AM
खडिया नाले का स्थल परिवर्तित करके किया निर्माण चालू नप के द्वारा रोके जाने के बाद भी जारी है निर्माण कार्य।
मुंगावली:- हमेशा से विवादों में रहने वाली स्मार्ट सिटी निर्माण करने वाली कम्पनी एक बार फिर विवादों में है और विवादित स्थल पर नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा रोके जाने के बाद भी बंदूक के साये में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। देखा जाए तो स्मार्ट सिटी योजना के लाखों रुपये की लागत से खडिया नाला निर्माण कराया जा रहा है और पूर्व से ही स्थल चयन है लेकिन ठेकेदार द्वारा मनमानी पूर्वक इस नाले का स्थल परिवर्तित कर दिया गया है। जिसके चलते यहां के लोगों द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई उसके बाद नगर परिषद द्वारा कार्य बंद करने को कहा गया लेकिन ठेकेदार ने विवादित स्थल पर ही निर्माण कार्य कर दिया है। 
परियोजना प्रबंधक को लिखा पत्र:-
स्मार्ट सिटी निर्माण एजेंसी द्वारा किस तरह मनमानी पूर्वक कार्य किया जा रहा है उसका अंदाजा नगर परिषद द्वारा परियोजना प्रबंधक को लिखे पत्र को देखकर लगाया जा सकता है। जिसमें कहा गया है कि ठेकेदार द्वारा स्थल परिवर्तित करके निर्माण किया गया और लोगो  की शिकायत के बाद निर्माण स्थल पर जाकर कार्य रुकबाया गया है साथ ही तहसीलदार को सीमांकन करने को पत्र भी लिखा गया लेकिन उसके बाद भी ठेकेदार ने स्थल परिवर्तित करके निर्माण किया गया है जिसको रुकबाया जाए और पूर्व निर्धारित स्थल पर ही निर्माण कराया जाए।
आखिर बंदूक के साये मैं निर्माण क्यों?
अधिकांश जगहों पर देखा गया है कि स्मार्ट सिटी के ठेकेदार द्वारा विवादित स्थल पर बंदूक के साये में निर्माण कार्य कराया जाता रहा है। ऐसा ही नजारा शनिवार को विवादित स्थल खडिया नाला पर देखने को मिला जब यहां फिर बंदूकधारी के साये में निर्माण कार्य किया जा रहा था जबकि नगर परिषद के अधिकारियों का कहना था कि उन्होंने शुक्रवार को ही निर्माण कार्य रुकबा दिया था। वहीं यहां निर्माण कार्य देख रहे कम्पनी के अधिकारियों का कहना था की हमको किसी ने कार्य रोकने के लिये नही कहा है।
इनका कहना है:-
खडिया नाला निर्माण में कम्पनी द्वारा मनमानी से स्थल परिवर्तित करने की शिकायत मिली थी जिसके बाद कार्य को रुकबाया गया था और पूर्व स्थल पर ही निर्माण कार्य करने को कहा था लेकिन ठेकेदार द्वारा स्थल परिवर्तित करके निर्माण कराया जा रहा है जिसके चलते परियोजना प्रबंधक को पत्र लिखा गया है।
विनोद उन्नीतान  सीएमओ नगर परिषद मुंगावली


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2026
भोपाल, राजधानी में साइबर ठगी का खतरनाक ट्रेंड सामने आया है, जहां ठगों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर एक 75 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। 24…
 05 May 2026
भोपाल, मोहन यादव सरकार प्रदेश के दस लाख दिव्यांगजनों के लिए पहली बार नीति बनाएगी। इस नीति के लागू होने के बाद सारे विभाग दिव्यांगजनों को लेकर एक प्लेटफार्म पर काम…
 05 May 2026
भोपाल, भोपाल की आदमपुर कचरा खंती में आग लगने के केस में सुप्रीम कोर्ट में आज (मंगलवार को) सुनवाई होगी। इस मामले में नगर निगम के जिम्मेदार अपना पक्ष रखेंगे। इससे…
 05 May 2026
भोपाल। बड़े तालाब के बोट क्लब पर चल रहीं नावों को लेकर पर्यटकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बरगी डैम में क्रूज डूबने की घटना के चार…
 05 May 2026
भोपाल। प्रदेश में भले ही अभी खाद की कमी नहीं है, मगर वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सरकार सतर्कता बरत रही है। प्रदेश में किसानों को पात्रता के अनुसार दो बार…
 05 May 2026
भोपाल। प्रदेश के मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम का असर जारी है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश हुई। सागर, श्योपुर और दमोह…
 05 May 2026
भोपाल/रायपुर। बंगाल सहित तीन राज्यों में जीत पर भारतीय जनता पार्टी ने विजयोत्सव मनाया। प्रदेश भाजपा कार्यालय से लेकर जिलों में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी…
 05 May 2026
भोपाल। हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम और शवों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था अब पूरी तरह बदलने वाली है। पिछले कई दशकों से बदहाली का दंश झेल रही मर्चुरी (शवगृह) को अब…
 05 May 2026
भोपाल। बंगाल में भाजपा की जीत से प्रदेश में पार्टी उत्साहित है तो दूसरी ओर मप्र से भाजपा के राज्य सभा सदस्य एल मुरुगन और जार्ज कुरियन विधानसभा चुनाव हार गए…
Advt.