सुबह-सुबह औंधे मुंह गिरी चांदी की कीमत, सोना भी हुआ सस्ता, जानें MCX पर आज का भाव

Updated on 30-01-2026 01:16 PM
नई दिल्ली: सोना और चांदी की कीमत शुक्रवार को बाजार खुलते ही धड़ाम हो गई। एमसीएक्स पर सुबह-सुबह मार्च डिलीवरी वाली चांदी कीमत में 17 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ चांदी की कीमत करीब 3.82 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। वहीं सोना करीब 3 हजार रुपये लुढ़क गया। इससे सोना प्रति 10 ग्राम 1.66 लाख रुपये के करीब आ गया है।शुक्रवार सुबह दोनों कीमती धातुएं लाल निशान में कारोबार कर रही थीं। इनकी कीमतों में गिरावट इसलिए आई क्योंकि इस हफ्ते की जोरदार तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की। इसी तेजी के कारण कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थीं। शुक्रवार सुबह शुरुआती गिरावट के बाद दोनों धातुओं में कुछ मजबूती आई। सुबह करीब 10 बजे चांदी 11,893 रुपये की गिरावट के साथ प्रति किलो 3,88,000 रुपये पर कारोबार कर रही थी। वहीं सोना 2,105 रुपये लुढ़ककर 1,67,298 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था

इंटरनेशनल मार्केट में सोने का क्या हाल?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी शुक्रवार को सोने की कीमतों में नरमी आई। मजबूत डॉलर ने सोने पर दबाव बनाया। हालांकि, भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश में बने रहे, जिसके कारण सोना इस महीने यानी जनवरी में अपने सबसे मजबूत प्रदर्शन की ओर बढ़ रहा था। यह 1980 के बाद का सबसे बड़ा मासिक उछाल हो सकता है।

स्पॉट गोल्ड 0124 GMT तक 0.9% गिरकर 5,346.42 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इससे पहले के सत्र में इसने 5,594.82 डॉलर का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। इस गिरावट के बावजूद, जनवरी में सोने की कीमतों में 24% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। यह लगातार छठा महीना है जब सोने की कीमतों में तेजी आई है और यह जनवरी 1980 के बाद की सबसे बड़ी मासिक वृद्धि है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कितनी गिरी चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में भी थोड़ी गिरावट आई। स्पॉट चांदी की कीमतें 0.2% गिरकर 115.83 डॉलर प्रति औंस पर आ गईं। गुरुवार को इसने 121.64 डॉलर का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। इस महीने चांदी में 62% की तेजी आई है, जो इसके अब तक के सबसे अच्छे मासिक प्रदर्शन की ओर इशारा कर रहा है। इस बीच, डॉलर इंडेक्स में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। फेडरल रिजर्व द्वारा इस हफ्ते ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने के फैसले ने इसे कुछ सहारा दिया। हालांकि, डॉलर इंडेक्स लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट की ओर बढ़ रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ रहा है। पिछले कई दिनों में इसमें गिरावट बनी हुई है। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में हाल में काफी गिरावट आई है। लगातार चार दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: सरकार रेलवे की दो बड़ी कंपनियों को मिलाकर एक करने पर विचार कर रही है। इसके लिए रेल मंत्रालय ने एक प्रपोजल तैयार किया है। इसका उद्देश्य रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने…
 06 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर अब भारतीय निर्यातकों पर भी पड़ने लगा है। ईरान और इजरायल/अमेरिका के बीच चल रही लड़ाई के कारण पश्चिम एशिया में कई…
 06 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले से मिडिल ईस्ट में तनाव पैदा हो गया है। इसका असर भारत पर भी पड़ सकता है। अगर यह युद्ध लंबे समय…
 06 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में एक दिन की तेजी के बाद आज फिर गिरावट आई है। कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 1,000 अंक से ज्यादा गिरावट आई जबकि नेशनल…
 05 March 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच जंग तेज हो गई है। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही लंबे समय तक बंद रहने की आशंका पैदा हो गई…
 05 March 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया का संकट बढ़ता जा रहा है और इसके साथ ही भारत की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। होर्मुज की खाड़ी बंद होने से भारत में तेल और…
Advt.