शरद पवार ने कोरोना संकट के दौर में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से चर्चा करके कई सुझाव दिए

Updated on 23-05-2020 03:59 PM

मुंबई। महाराष्ट्र  सरकार में शामिल पार्टी एनसीपी के मुखिया शरद पवार ने कोरोना संकट के दौर में राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से चर्चा करके कई सुझाव दिए।
शरद पवार के मुताबिक सबसे बड़ी चुनौती शैक्षणिक संस्थाओं के सामने आने वाली है। महामारी और लॉकडाउन के कारण अगले शैक्षणिक वर्ष में देरी होगी। शिक्षकों और विद्यार्थियों की संख्या भी घटेगी। शैक्षणिक संस्थान वित्तीय घाटे में जा सकते हैं। कुछ शैक्षणिक संस्थान बंद भी हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि सरकार एक अध्ययन समिति बनाकर होने वाले नुकसान को रोकने के उपाय तलाशे।
एनसीपी प्रमुख के मुताबकि राज्य में उद्योगों को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। इसलिए कारखानों को फिर से शुरू करने के लिए रणनीति बनानी होगी। मजदूरों के पलायन से फैक्ट्रियों का काम प्रभावित होगा, इसलिए मजदूरों को वापस लाने की भी योजना बनाने की जरूरत है। राज्य में बंदरगाहों और अन्य उद्योगों को खोलने के लिए भी जरूरी कदम उठाए जाना जरूरी है। लॉकडाउन से  बधित रोड ट्रांसपोर्ट को भी धीरे धीरे खोलने के साथ हवाई और रेल यात्रा शुरू करने की भी योजना बनानी होगी।
शरद पवार ने एक के बाद एक कई ट्वीट करके आने वाली चुनौती से निपटने के लिए जरूरी सुझावों के साथ एहतियात बरतने की भी हिदायत दी है। यह भी कहा है कि कोरोना का संकट इतनी जल्दी खत्म नहीं होगा इसलिए हमें कोरोना के साथ ही जीने की आदत डालनी होगी। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
पटनाः बिहार में मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में…
 25 April 2026
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आई है। कुछ महीने पहले जिस यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने हमला किया था, उसे दिल्‍ली पुलिस ने शुक्रवार…
 25 April 2026
हैदराबाद : भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना ( TRS ) लॉन्च की। BRS से अलग होने के…
 25 April 2026
अयोध्या: भीषण गर्मी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन दर्शन…
 25 April 2026
नई दिल्ली: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सांसदों का बीजेपी में शामिल होना कोई हैरानी की बात नहीं…
 25 April 2026
नई दिल्ली: जब 2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, तो सबका ध्यान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल या क्रिकेटर हरभजन सिंह…
 24 April 2026
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के साथ सार्वजनिक मतभेद के कुछ दिनों बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चड्ढा ने अपने साथी राज्यसभा सांसदों संदीप पाठक…
 24 April 2026
रायबरेली: शिक्षा को लेकर एक कहावत है कि पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र समय सीमा नहीं होती है। कई लोगों ने उम्र के आखिरी पड़ाव में शिक्षा ग्रहण करके प्रमाणपत्र…
 24 April 2026
बड़वानी: आम आदमी पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ चुके एक व्यक्ति ने अपने पिता के माथे पर गोली मार थी। परिवार में जमीन और रुपयों के विवाद में उसने अपने…
Advt.