शाहरुख खान ने धूमधाम से मनाया अपना जन्मदिन, फैन्स की मौजूदगी में काटा केक

Updated on 03-11-2022 05:51 PM
बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस एक्टर कहलाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) 57 के हो चुके हैं। जन्मदिन एक ओर जहां शाहरुख ने फैन्स को पठान के टीजर का तोहफा दिया तो दूसरी ओर वो मन्नत से दो बार फैन्स से रूबरू भी हुए। यही नहीं इसके बाद शाहरुख खान ने बीती रात फैन्स के बीच अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया और केक कट किया। शाहरुख के केक कटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शाहरुख ने केक किया कट
सोशल मीडिया पर शाहरुख के फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं, जहां वो स्टेज पर मौजूद दिख रहे हैं और केक कट कर रहे हैं। इन फोटोज- वीडियोज में शाहरुख का स्वैग और चार्म देखते ही बन रहा है। एक ओर जहां फैन्स उन्हें अपने करीब देखकर काफी एक्साइटिड है तो दूसरी ओर किंग खान भी फैन्स के लिए इस प्यार को खूब एन्जॉय करते दिख रहे हैं। वीडियो में शाहरुख केक काटते दिख रहे हैं।

धमाकेदार है पठान का टीजर
शाहरुख खान की फिल्म पठान का टीजर बुधवार को रिलीज कर दिया गया है। टीजर देखने के बाद एक बात तो पूरी तरह साफ है कि 'किंग ऑफ रोमांस' से अब 'किंग ऑफ एक्शन' बनने की तैयारी में हैं। फिल्म का टीजर बहुत धमाकेदार और प्रॉमिसिंग है। टीजर देखकर लगता है कि शाहरुख खान अपनी इस फिल्म के जरिए 'धूम' और 'वॉर' जैसी एक्शन ब्लॉकबस्टर्स को भी पछाड़ सकते हैं।

शाहरुख खान के प्रोजेक्ट्स
शाहरुख खान फिल्म पठान से कमबैक कर रहे हैं। पठान जनवरी 2023 में रिलीज होगी। फिल्म में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा शाहरुख खान ने राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म डंकी का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया है। फिल्म में शाहरुख खान की जोड़ी तापसी पन्नू के साथ बनी है। फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इन दोनों फिल्मों के अलावा शाहरुख, निर्देशक एटली के साथ भी फिल्म जवान में नजर आएंगे। कुछ ही वक्त पहले फिल्म का एक टीजर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। शाहरुख खान की जवान, 2 जून 2023 को हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.