रोमांटिक सॉन्ग ज्यादा गाने के सवाल पर शान का जवाब

Updated on 17-08-2022 07:34 PM

तन्हा दिल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले और रोमांटिक गानों की शान कहे जाने वाले बॉलीवुड सिंगर शान ने  इसमें उन्होंने अपने करियर के सफर से लेकर रियलिटी शोज पर भी बात की। 

आपके करियर में कौन से गाने हैं जिन्हें आप गेम चेंजर मानते हैं?
जी हां, मेरे करियर में कुछ गाने तो गेंम चेंजर हैं, इसमें तन्हा दिल, चांद सिफारिश और बहती हवा सा था वो। तन्हा दिल से ही मुझे करियर में पहचान मिली है। मेरे किसी भी शो में सबसे ज्याद अगर किसी गाने की सिफारिश होती है तो है चांद सिफारिश।

आपने करियर में रोमांटिक गाने ही सबसे ज्यादा गाए, ऐसा क्यों?
सिर्फ रोमांटिक गाने गाए हैं ऐसा नहीं है। बहुत सारे डांस नंबर और अलग-अलग जॉनर के भी गाने गाए हैं, लेकिन रोमांटिक गाने ज्यादा बनते हैं। हां मैंने अपने करियर में ज्यादा एग्रेसिव गाने नहीं गाए हैं इसलिए लोगों को यह लगता है कि रोमांटिक ही गाने गाता हूं।

पहले और अभी की म्यूजिक इंडस्ट्री में क्या फर्क है?
बहुत सारे बदलाव आए हैं टेक्निक के हिसाब से भी और ऑडियंस के टेस्ट में भी। घूम के बात वहीं आती है कि अच्छी ट्यून हो, अच्छे शब्द हों और उसे कोई प्यार से गा देता है तो वह गाना लंबे वक्त तक लोगों के जेहन में रहता है।

कोरोना के बाद लाइव परफॉर्मेंस में अब कैसी सावधानियां बरतनी पड़ती हैं?
कोरोना के बाद दो गज की दूरी मास्क है जरूरी वाला सीन अभी रहता ही है। आज के समय में कॉन्सर्ट्स बेधड़क और बेफिक्र होने बंद हो गए हैं। थोड़ा डर रहता है, लेकिन जोश आने के बाद लोग कुछ देर के लिए भूल भी जाते हैं।

रियलिटी शो सच्चे होते हैं या स्क्रिप्टेड?
पूरी तरह से स्क्रिप्टेड तो नहीं होता है, कुछ पार्ट भी इसलिए स्क्रिप्टेड होता है जिससे घर बैठी ऑडियंस एंटरटेन होती रहे और लोगों को कुछ गॉसिप भी मिलती रहे। मैं आजकल के शोज में जो देखता हूं उसमें एक चीज यह होती है कि आप जो पॉजिटिव तरीके से क्रिटिसाइज करते हो उसे काट दिया जात है। ऑन एयर थोड़ा सनसनी चीजें रखते हैं।

हिंदी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्यों नहीं चल रही?
OTT में नया कंटेट देखकर लोगों का टेस्ट बदल गया है। वही चीज फिर आदमी बड़े पर्दे पर देखता है तो नकार देता उसे पसंद नहीं करता है। साउथ के सिनेमा में कुछ अलग फ्लेवर पसंद आ रहा है, जिसके कारण उनकी दिलचस्पी बढ़ रही है। इन सबके बीच मैं यही चाहता हूं हमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री उसमें ढेर सारी हिट फिल्में हों और वही पुराना दौर वापस आ जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
Advt.