ब्रह्मास्त्र की क्लिप्स देख दर्शक बोले- सब दिखा दोगे क्या

Updated on 06-09-2022 06:28 PM

अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज में कुछ ही वक्त बाकी है। उन्होंने काउंटडाउन के साथ फिल्म से जुड़ी कई क्लिप्स शेयर की हैं। वह हर दिन एक इंट्रेस्टिंग शेयर कर रहे हैं। ऐसा करने से अयान के फॉलोअर्स परेशान हैं। अयान को कमेंट्स आ रहे हैं कि वह सारी अच्छी क्लिप्स शेयर करके फिल्म का मजा खराब कर रहे हैं। अब अयान ने अपने सोशल मीडिया पर लोगों की इस चिंता को भी दूर कर दिया है। एक क्लिप शेयर करके लिखा है कि फिल्म में एक अलग ही एक्सपीरिएंस मिलेगा।

बोले- शिव के दिन पूरा हुआ फाइनल टच

अयान मुखर्जी ने क्लिप शेयर की है जिसमें रणबीर कपूर शिवा के रूप में दिख रहे हैं और उनका ट्रांसफॉर्मेशन अग्निअस्त्र के रूप में दिख रहा है। क्लिप के साथ अयान ने लिखा है, हमने ब्रह्मास्त्र के फाइनल टचेज आज सुबह सोमवार को शिवा के दिन पूरे कर लिए हैं। शिवा वह इंसान जिस पर यह पूरी स्टोरी है। क्लिप में रणबीरको अग्निअस्त्र बनते दिखाया गया है और इसके विजुअल इफेक्ट्स काफी दमदार हैं।

अयान बोले परेशान न हों...

अयान ने लोगों की चिंता के बारे में भी लिखा है, मैंने कुछ कमेंट्स सुने हैं कि फिल्म से क्लिप्स और शॉट्स शेयर करने बंद कर देने चाहिए। लेकिन जो लोग हमारी यूनिट्स देख रहे हैं औऱ उन्हें ऐसा लगता है तो वे परेशान न हों। असल फिल्म एक अलग ही अनुभव होगा। बड़े पर्दे पर ब्रह्मास्त्र में सबकुछ नया और फ्रेश होगा। 

तगड़ा है फिल्म का बजट

ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज हो रही है। इसका बजट 300 करोड़ से ज्यादा बताया जा रहा है और यह भारत की सबसे बड़े बजट की फिल्मों में से एक है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन के साथ शाहरुख खान भी कैमियो में हैं

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.