Alia-Ranbir की पहली दिवाली सेलिब्रेशन देख, लोगों को बदलना चाहिए ये मांइडसेट

Updated on 25-10-2022 06:01 PM
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के बाद पहली दिवाली सेलिब्रेशन खास रही। इस मौके पर रणबीर कपूर की मां दिवाली की पूजा के लिए इस न्यूली वेड कपल के घर पहुंची। यही नहीं इस दिवाली पूजा में आलिया की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट भी शामिल हुईं। 

रणबीर-आलिया की पहली दिवाली 

अप्रैल में शादी के बंधन में बंधे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फर्स्ट दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। आलिया-रणबीर की दिवाली सेलिब्रेशन में रणबीर की मां नीतू कपूर और आलिया की मां सोनी राजदान भी शामिल हुईं इस मौके पर नीतू कपूर दिवाली पूजा की आरती करती दिखीं। प्रेग्नेंट आलिया भी दिवाली पूजा में शामिल हुईं। बता दें जल्द ही रणबीर और आलिया अपने पहले बेबी का वेल्कम करने जा रहे हैं। नीतू कपूर ने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। नीतू कपूर की इस दिवाली फोटो पर करिश्मा कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर का प्यार भरा रिएक्शन भी मिला है। 

आलिया-रणबीर की दिवाली फोटो को देख फैंस कर रहे हैं इस बात की तारीफ 
आलिया-रणबीर की इस तस्वीर को फैंस ‘मोस्ट अवेटिड तस्वीर’ बता रहे हैं। आलिया-रणबीर की पहली तस्वीर को फैंस के खूब रिएक्शन मिल रहे हैं। एक फैन ने आलिया और रणबीर के परिवार को एक साथ दिवाली सेलिब्रेट करते देख एक खास बात कही है, फैन ने लिखा है, ‘मुझे ये देखकर बहुत अच्छा लगा कि दोनों परिवार एक साथ दिवाली मना रहे हैं, ना कि जो इंडियन सोसाइटी का मांइडसेट है कि लड़की अपने ससुराल में ही या ससुरालवालों के साथ ही दिवाली मनाएगी। उम्मीद है आने वाले समय में ये धारणा बदल जाए और लोग ऐसे मिलकर दिवाली सेलिब्रेट करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.