स्कॉटलैंड- तेज बारिश और बाढ़ के बाद बेपटरी हुई ट्रेन, तीन की मरे, आधा दर्जन घायल

Updated on 13-08-2020 11:57 PM
लंदन । मूसलाधार बारिश और बाढ़ के बाद पूर्वोत्तर स्कॉटलैंड में एक यात्री ट्रेन के पटरी से उतर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। ब्रितानी परिवहन पुलिस ने बताया कि हादसे में संभवत: ट्रेन चालक की भी मौत हो गई है। रेल, समुद्री एवं परिवहन संघ ने बताया कि ट्रेन के खलासी की भी संभवत: मौत हो गई। हादसे में मारे गए तीन लोगों की अभी औपचारिक रूप से पहचान नहीं की गई है। छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे गंभीर रूप से घायल नहीं हैं। 
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि इस मामले की पुलिस जांच कराई जाएगी और ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण का पता लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि ‘इस प्रकार की कोई घटना दोबारा नहीं’ हो। जॉनसन ने कहा कि वहां जारी लगातार बारिश के कारण समस्या निस्संदेह बढ़ गई है। स्कॉटलैंड में लगातार बारिश के कारण बाढ़ आ गई है और यातायात बाधित हुआ है। नेटवर्क रेल स्कॉटलैंड ने बुधवार सुबह ट्वीट करके इलाके में भूस्खलन की चेतावनी जारी की। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने भी शोक संदेश में इस हादसे पर दु:ख प्रकट किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
भोपाल. होली के उत्सव के बीच प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक रूप से बढ़ गया। 4 मार्च को 108 एंबुलेंस सेवा के डेटा के अनुसार एक ही दिन में…
 06 March 2026
भोपाल, भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम…
 06 March 2026
भोपाल, पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को भोपाल के बड़ा तालाब किनारे फिर से सीमांकन शुरू हुआ। बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा पहुंची। बेहटा में एफटीएल…
 06 March 2026
भोपाल, राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में हर महीने 1500 से ज्यादा कैंसर मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां रेडिएशन की सुविधा न होने से उन्हें सिर्फ…
 06 March 2026
भोपाल। 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस बार भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने जा रही है।एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में शुरू…
 06 March 2026
भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान (HPV Vaccination Campaign) अब एक नए डिजिटल अवतार में नजर आएगा।90 दिनों के भीतर आठ…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर खुलने जा रहा है। प्रदेश में यह पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर…
 06 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े विवादों के लिए अब आपत्ति दर्ज करवाना आसान हो गया है। राज्य सरकार ने संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। जिसके तहत कोई…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने तकनीक आधारित नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। प्रदेश में 40 ई-चेक पोस्ट स्थापित…
Advt.