सलमान खान ने की सुनील ग्रोवर की मदद

Updated on 10-02-2022 06:14 PM

सुनील ग्रोवर हाल ही में अपनी खराब तबीयत के चलते खबरों में छाए हुए थे। कुछ दिन पहले ही उनकी हार्ट सर्जरी हुई है। दरअसल दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में मुंबई के जाने-माने हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावे भी किए गए हैं कि बीते महीने से ही वो डॉक्टर के कहने पर कुछ दवाइयां ले रहे थे। सीने में दर्द की शिकायत करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दवाइयों को लेने की सलाह दी थी। अब सुनने में आ रहा है कि बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने सुनील ग्रोवर की मदद करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि सलमान खान ने अपने डॉक्टरों की टीम से सुनील ग्रोवर को कड़ी निगरानी में रखने के लिए कहा है।  आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर ने सलमान खान की फिल्म भारत में अहम रोल अदा किया था। इससे पहले भी सुनील ग्रोवर और सलमान खान साथ में काम कर चुके हैं। सुनील को सलमान खान के दबंग टूर में भी देखा गया था। फिलहाल तो सलमान खान ने जुड़े सूत्र ने बताया है कि सुनील की हार्ट सर्जरी के दौरान भी सलमान खान ने अपने डॉक्टरों की टीम से उनकी देखभाल करने के लिए कहा था। सलमान खान ने टीम से साफ-साफ कहा है कि सुनील ग्रोवर की देखभाल के साथ-साथ इस बात का भी ख्याल रखा जाए कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
टीवी एक्टर करण वाही एक वक्त पर अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी चर्चे में रहते थे। उनके शोज फैंस के पसंदीदा बन गए थे। लेकिन धीरे-धीरे करण ने खुद को…
 22 April 2026
कन्नड़ फिल्म स्टार यश KGF से पैन इंडिया स्टार बने थे और अब वह नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रावण के किरदार में नजर आएंगे। यह दिवाली पर रिलीज होगी।…
 22 April 2026
साल 2011 में, अजमेर शरीफ दरगाह की यात्रा के दौरान शाहरुख खान एक घटना में फंस गए थे, जिसमें लाठीचार्ज तक स्थिति बिगड़ गई थी। कई साल बाद, उस घटना…
 22 April 2026
मलयालम फिल्‍मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्‍लम' जैसी फिल्‍म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्‍टारर इस फ‍िल्म ने साल 2021 में खूब सुर्ख‍ियां बटोरी…
 21 April 2026
'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की बंपर सक्सेस से सिर्फ रणवीर सिंह या आदित्य धर को ही नहीं, बल्कि इसके अन्य कलाकारों को भी खूब फायदा हुआ है और वाहवाही मिल…
 21 April 2026
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
 21 April 2026
'सैयारा' से रातोंरात स्टार बनीं अनीत पड्डा के दादा का निधन हो गया है और इस वक्त वह बहुत दुख में हैं। उनके घर में मातम पसर गया है। अनीत…
 21 April 2026
टीवी की 'छोटी बहू' रुबीना दिलैक उन सेलेब्‍स में से हैं, जो अपनी भावनाओं को जाहिर करने में जरा भी गुरेज नहीं करतीं। उनकी यही बेबाकी उनके फैंस को पसंद…
 20 April 2026
अब्बास-मुस्तन के डायरेक्शन में बनी सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की 2001 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को अक्सर बॉलीवुड में सरोगेसी के शुरुआती दौर…
Advt.