सलमान ने दिया फैंस को तोहफा:लद्दाख की वादियों में लंबे बाल और स्वैगी अंदाज में नजर आए भाईजान

Updated on 20-08-2022 06:35 PM

सलमान खान आजकल अपनी फिल्म भाईजान की शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच एक्टर ने फैंस को अपने नए लुक के साथ सरप्राइज कर दिया है। दरअसल सलमान ने 19 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर की, जिसमें एक्टर लंबे बालों के साथ लेह-लद्दाख की वादियों में स्वैग दिखाते नजर आए। फोटो देखकर फैंस ने अंदाजा लगाया कि यह उनकी अपकमिंग फिल्म 'भाईजान' का पहला लुक है। सलमान के नए लुक ने उनके फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दी है।

अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं सलमान
फोटो में सलमान बेहद खूबसूरत लोकेशन पर खड़े हैं। उन्होंने ऑलिव ग्रीन कलर की शर्ट और डार्क जींस पहनी है। फोटो में उनके साथ क्लासी बाइक है और बैकग्राउंड में पहाड़ और खुला आसमान नजर आ रहा है। हालांकि, एक्टर ने इस बात की पुष्टि नहीं की है, कि ये किस फिल्म का लुक है। सलमान का यह नया लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है, उनके फैंस सोशल मीडिया पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

फिल्म के नाम में किया गया बदलाव
सलमान कि इस फिल्म का नाम 'कभी ईद कभी दिवाली' था। लेकिन अब फिल्म के नाम को बदलकर 'भाईजान' कर दिया गया है। इस फिल्म में सलमान के अलावा एक्ट्रेस शहनाज गिल, राघव जुयल, पूजा हेगड़े, साउथ स्टार वेंकटेश और जगपति बाबू अहम भूमिका में नजर आएंगे। ऐसे में फिल्म की कास्ट को लेकर काफी बज बना हुआ है। सलमान की ये फिल्म इस साल 22 दिसंबर को फिल्मी पर्दे पर आएगी। भाई के फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

शूटिंग में बिजी हैं सलमान-
सलमान फिल्मों की शूटिंग में काफी बिजी चल रहे हैं। 'भाईजान' फिल्म के अलावा सलमान साल 2022- 2023 में 'टाइगर 3', और 'किक 2' में भी नजर आएंगे। ऐसे में भाई के फैंस के लिए यह साल काफी स्पेशल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 28 April 2026
दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की…
 28 April 2026
हाल ही 'वडा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांगती नजर आई थीं, और कहा था कि वह अबसे उनके वीडियोज में कोई भी मुस्लिम लड़का…
Advt.