अख्तर बोले- मुझे नहीं पता था सचिन तेंदुलकर कौन है

Updated on 16-08-2022 07:30 PM

27 अगस्त से एशिया कप शुरू होने जा रहा है। इसे भारत-पाकिस्तान जंग के साथ-साथ तेंदुलकर-अख्तर राइवलरी के तौर पर भी देखा जाता था। जो अब बाबर-कोहली में बदल गई है।

एशिया कप से ठीक पहले दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि करियर के शुरुआती दिनों में मुझे नहीं पता था कि सचिन तेंदुलकर कौन है...?

शोएब ने कहा- तब मुझे वास्तव में क्रिकेट में तेंदुलकर के कद के बारे में नहीं पता था। मुझे सकलैन मुश्ताक ने बताया था कि सचिन बहुत बड़ा बल्लेबाज है।

47 साल के इस पूर्व पेसर ने एक TV शो में कहा कि तब मैं अपनी दुनिया में खोया रहता था। मुझे मैच के पहले तक पता नहीं होता था कि सामने कौन है। सच कहूं तो मैं सामने नहीं देखता था कि कौन सा बल्लेबाज खड़ा है। मुझे सिर्फ इतना पता था कि मैं क्या करूंगा और बल्लेबाज क्या सोच रहा है। मैंने हमेशा तेज गेंदबाजी करने और अपने देश के लिए मैच जीतने के बारे में सोचा।

अख्तर ने कहा कि आपके और हमारे तेज गेंदबाजों में बड़ा अंतर यह था कि हम तेज गेंदबाजी करने के बहाने ढूंढते थे। जब मुझे लगता था कि गेंद रिवर्स स्विंग कर रही है, तो मैंने सोचा, अगर मुझे यहां स्पेल मिला तो मैं बल्लेबाजों को आउट कर दूंगा। मैं वहां पांच विकेट लूंगा और पाकिस्तान के लिए मैच जीतूंगा। आप मैच विनर बने बिना स्टार नहीं बन सकते। हम देश के लिए मैच जीतते थे।28 अगस्त को होगा भारत-पाक मैच
एशिया कप में 28 अगस्त को भारत-पाकिस्तान महामुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें करीब 11 महीने बाद आमने-सामने होंगी। इससे पहले भारत-पाक पिछले साल टी-20 विश्व कप मैच के बाद पहली बार आमने-सामने होंगी, जहां बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम ने 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
Advt.