रूस ने तैयार की Su-57 स्टील्थ फाइटर की सबसे घातक खेप, यूक्रेन में कहर मचना तय, अमेरिकी प्रतिबंधों को ठेंगा!

Updated on 10-02-2026 12:12 PM
मॉस्को: रूसी वायुसेना को Su-57 लड़ाकू विमानों का नया, लेकिन घातक बैच सौंप दिया गया है। सरकारी कंपनी यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन ने बताया है, कि एयरक्राफ्ट के डिजाइन में कुछ सुधार किए गये हैं, जिससे ये जेट और ज्यादा घातक हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पांचवीं पीढ़ी के इस विमान में अपडेटेड एवियोनिक्स सिस्टम इंटीग्रेट किए गए हैं। ऐसा करने से इस विमान का मिशन रेंज बढ़ गया है। इसमें हथियारों के इंटीग्रेशन और ऑपरेशनल क्षमता में और सुधार किया गया है।

यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन के चीफ एग्जीक्यूटिव वादिम बडेखा ने कहा कि "हम वहीं नहीं रुक रहे हैं जो हासिल हो चुका है। फाइटर में बड़ा बदलाव हुआ है और आज भी इसमें सुधार जारी है। एयरक्राफ्ट के हथियारों और सिस्टम की क्षमताओं को बढ़ाया जा रहा है। इससे पहले से ही सबसे जरूरी कामों को हल किया जा सकता है, जिससे एफिशिएंसी और बेहतरीन मैनूवरिंग और कॉम्बैट क्वालिटी दिखाई देती है।" खास बात ये है कि रूस ने अपग्रेडेशन उस वक्त किए हैं, जब अमेरिका और पश्चिमी देशों ने प्रतिबंधों के जाल में रूस को जकड़ रखा है।
Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का घातक अवतार क्या है?
अगस्त 2025 में रशियन एयरोस्पेस फोर्सेज के डिप्टी कमांडर-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अलेक्जेंडर मैक्सिमत्सेव ने पुष्टि की थी कि Su-57 फाइटर्स की डिलीवरी की तैयारी तेजी से चल रही है। इसके बाद अगस्त में एयरक्राफ्ट के प्रोडक्शन के लिए नये सुविधा केन्द्र खोले गये थे। रूसी वायुसेना को अगले साल तक 76 नये Su-57 सौंपे जाने हैं। इससे पहले पिछले साल नवंबर में Su-57 का एक बैच अल्जीरियाई एयर फोर्स को डिलीवर किया गया था। नवंबर 2025 में सरकारी डिफेंस ग्रुप रोस्टेक के CEO, सर्गेई चेमेजोव ने कहा था कि Su-57 को आधुनिक क्षमताओं से लैस करने का काम जारी है। इसमें कई एडवांस पार्ट्स लगाए गये हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स को और डेवलप किया गया है और आधुनिक मिसाइलों को इंटीग्रेट किया गया है।
सुखोई डिजाइन ब्यूरो की फ्लाइट सर्विस के हेड सर्गेई बोगदान ने पहले कहा था कि यूक्रेन युद्ध में क्षमता का परीक्षण करने के साथ Su-57 के डिज़ाइन को और बेहतर और अपडेट किया जा सका है। उन्होंने भविष्य के आधुनिकीकरण प्लान के बारे में कहा कि "जब तक एयरक्राफ्ट को डीकमीशन नहीं किया जाता, तब तक इसे बेहतर बनाया जाता रहेगा। प्रोडक्शन में लाने से पहले हम सभी बदलाव और इनोवेशन शामिल करते हैं।" रूसी अधिकारियों ने कहा है कि Su-57 की हवा में लड़ाकू क्षमता, हवा से हवा में लड़ाई करने की क्षमता और भारी हथियारों के साथ दुश्मन के टारगेट पर हमला करने की क्षमता में सुधार किया गया है।
भारत के पास भी होंगे एडवांस Su-57 लड़ाकू विमान
रूस लगातार Su-57 को और घातक बना रहा है। उसकी कोशिश नाटो देशों की वायुसेना को चुनौती देना है। रूस की भारत से भी Su-57 के लाइसेंस प्रोडक्शन को लेकर बातचीत चल रही है। जनवरी में रूसी अधिकारियों ने दावा किया था कि भारत के साथ बातचीत एडवांस स्तर पर पहुंच चुकी है। भारतीय वायुसेना के पास पहले से ही रूसी Su-30MKI लड़ाकू विमान है, जिसकी संख्या 270 से ज्यादा है। ये विमान भारत के नासिक प्लांट में तैयार होता है। माना जा रहा है कि भारतीय वायुसेना के लिए शुरूआत में 140 Su-57 लड़ाकू विमान बनाए जाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
 05 March 2026
दोहा: कतर में ईरानी बॉम्बर्स को अमेरिकी एयरबेस पर हमला करने से ठीक दो मिनट पहले मार गिराया गया। सीएनएन ने जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से इस ऑपरेशन के…
 05 March 2026
दोहा: ईरान ने इजरायल और अमेरिका के हमलों के जवाब में खाड़ी देशों में यूएस आर्मी के ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान की कोशिश खाड़ी देशों में बने अमेरिकी…
 05 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए हमले के बाद पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से में अस्थिरता है। अरब जगत में बढ़ती टेंशन रूस के…
 05 March 2026
ओटावा: कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ…
Advt.