एसी कम चलाओ, पैसे बचाने हैं; पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक की कर्मचारियों से अपील

Updated on 24-08-2022 05:35 PM

पाकिस्तान में आर्थिक संकट इतना गहरा हो गया है कि अब आम नागरिकों से पेट्रोल बचाने और कम चाय पीने जैसी अपीलें की जा रही हैं। अब पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी है ताकि पेट्रोल की बचत की जा सके। बैंक ने कर्मचारियों से कहा है कि वे वर्चुअल मीटिंग में शामिल हों और सप्ताह में दो दिन घर से ही काम करें। बैंक का कहना है कि सरकार के पास पेट्रोल और डीजल खरीदने के लिए पैसों की कमी है, ऐसे में बचत करना जरूरी हो गया है। पाकिस्तान में आर्थिक संकट लगातार बढ़ रहा है और सरकार का कहना है कि यदि हमें श्रीलंका जैसे हालातों से बचना है तो कड़े फैसले लेने होंगे। 

इसी कड़ी में पाकिस्तान की ओर से नागरिकों को पेट्रोल और डीजल बचाने की सलाह दी जा रही है ताकि डॉलरों की कमी रहे। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने गुरुवार को कर्मचारियों से कहा कि वर्चुअल मीटिंग्स में आएं। इसके अलावा ऑफिस आने के लिए कार पूलिंग को प्राथमिकता दें और एसी के इस्तेमाल में कमी लाएं। इसके अलावा बैंक की ओर से फर्नीचर की खरीद पर रोक लगा दी है। यही नहीं कर्मचारियों के ट्रैवल पर भी रोक लगाई है ताकि पैसों की बचत की जा सके। बैंक ने कहा कि हमने ये फैसले इसलिए लिए हैं ताकि काम प्रभावित हो और पैसों की बचत भी की जा सके। 

 

पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने कहा कि हम बैंकिंग इंडस्ट्री और अन्य संबंधित पक्षों से अपील करते हैं कि वे ईंधन की ज्यादा से ज्यादा बचत करें। इससे पहले पाकिस्तान की सरकार ने भी कई कराची, लाहौर, इस्लामाबाद और रावलपिंडी समेत कई शहरों में बाजारों को जल्दी बंद करने का आदेश दिया है। इसके अलावा शॉपिंग मॉल और फैक्ट्रियों को भी शाम को जल्दी बंद करने का आदेश दिया गया है। बता दें कि बीते एक महीने के अंदर ही शहबाज शरीफ सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 83 फीसदी तक का इजाफा किया जा चुका है। 

बजट भी IMF के कहने पर बनाना पड़ रहा

पाकिस्तान के आर्थिक संकट को हम इस बात से भी समझ सकते हैं कि नेशनल असेंबली में पेश बजट को सत्ताधारी गठबंधन में शामिल शेरी रहमान ने ही आईएमएफ का बजट बताया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान में आर्थिक हालात बेहद खराब हैं और मजबूरी में हमें बजट तैयार करने के लिए आईएमएफ की शर्तों को मानना पड़ रहा है।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौता बहुत मुमकिन बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में ईरान के साथ अमेरिका "बहुत अच्छी बातचीत" हुई है, लेकिन…
 07 May 2026
पेरिस: विमानवाहक पोत सहित फ्रांस का नौसेनिक बेड़ा स्वेज नहर के दक्षिण और लाल सागर की तरफ बढ़ रहा है ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए फ्रांस-ब्रिटेन की संयुक्त योजना के तहत…
 07 May 2026
ढाका: पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी बांग्लादेश के दौरे पर आने वाले हैं। नकवी के शुक्रवार 8 मई को बांग्लादेश की राजधानी ढाका पहुंचने की संभावना है। बांग्लादेश के सीनियर…
 07 May 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (अमेरिकी समयानुसार) को होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए प्रोजेक्ट फ्रीडम शुरू करने की घोषणा की, लेकिन एक दिन बाद ही उन्होंने इसे रोकने…
 07 May 2026
इस्लामाबाद: भारतीय सशस्त्र बलों ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर पाकिस्तानी सेना ने भारत को गीदड़भभकी दी है। पाकिस्तान की सेना की प्रोपैगैंडा विंग ISPR ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ…
 07 May 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारत इजरायल के साथ आसमान में ही लड़ाकू विमानों में ईंधन भरने के लिए 6 एयरक्राफ्ट कन्वर्ट करने जा रहा है। डिफेंस न्यूज़ इंडिया की रिपोर्ट में बताया…
 01 May 2026
तेल अवीव/अबू धाबी: ईरान की मिसाइलों और ड्रोन हमलों का मुकाबला करने के लिए इजरायल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपने एडवांस हथियार प्रणालियां भेजी हैं। इसमें सबसे नया बना…
 01 May 2026
वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ फिर से युद्ध शुरू करने पर विचार कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान समझौते के लिए…
 01 May 2026
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्त कदम सामने आया है। यूएई की एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी में 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को बिना किसी…
Advt.