रोहित शर्मा इस वजह से पाकिस्तान के खिलाफ ऋषभ पंत को दे सकते हैं मौका

Updated on 23-10-2022 05:44 PM
आज वो दिन आ ही गया जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK 2022) के बीच आज यानी 23 अक्टूबर को टी20 वर्ल्ड कप 2022 का सबसे बड़ा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। इस मुकाबले के जरिए दोनों टीमें अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान का आगाज करेगी। दोनों टीमों पर वर्ल्ड कप जीतने के दबाव से अधिक आज के मुकाबले का दबाव होता है क्योंकि दोनों देशों की आवाम के साथ पूरी दुनिया की नजरें इस मैच पर होती है। पिछली बार जब भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत टी20 वर्ल्ड कप में हुई थी तो बाबर आजम की टीम ने 10 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी। यह लिमिटेड ओवर वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भारत पर पहली जीत भी थी। ऐसे में रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया की नजरें पिछला हिसाब चुकता करने के साथ टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ करने पर होगी। आईसीसी टूर्नामेंट में पहली बार कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान तो नहीं किया मगर वह अपने उन 11 खिलाड़ियों को पहले ही चुन चुके हैं जो पाकिस्तान के खिलाफ यह महामुकाबला खेलने वाले हैं। रोहित का कहना है कि वह आखिरी मिनटों में लिए गए फैसलों पर विश्वास नहीं रखते हैं। ऐसे में आज रोहित किस प्लेइंग XI के साथ मैदान पर उतर सकते हैं यह सबसे बड़ा सवाल है। तो आइए बिना किसी देरी के जानते हैं भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले की संभाविते प्लेइंग इलेवन-

बैटिंग ऑर्डर तो तय है-

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत का बैटिंग ऑर्डर लगभग तय है, अगर कोई खिलाड़ी टूर्नामेंट के दौरान चोटिल नहीं होता तो टीम एक ही बैटिंग ऑर्डर के साथ सभी मैच खेलती हुई दिखाई दे सकती है। रोहित शर्मा और केएल राहुल पारी का आजा करेंगे, वहीं मिडिल ऑर्डर का भार विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए संभालेंगे। हार्दिक पांड्या फीनिशर का रोल अदा करने के साथ नंबर 5 पर बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। 

दिनेश कार्तिक या ऋषभ पंत या दोनों-

अब सवाल यह खड़ा होता है कि रोहित शर्मा दिनेश कार्तिक या ऋषभ पंत किसे प्लेइंग इलेवन में मौका देंगे। पिछले मैचों के साथ वॉर्म अप मुकाबलों में जैसा देखा गया है उसके हिसाब से तो नंबर 6 पर दिनेश कार्तिक ही खेलते हुए दिखाई देंगे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ रोहित बैटिंग मजबूत करने के लिए ऋषभ पंत को भी मौका दे सकते हैं। इसका मतलब यह है कि दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत एक साथ प्लेइंग इलेवन में खेल सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
Advt.