बीमार लालू यादव की बेटी रोहिणी ने अस्पताल के अंदर की तस्वीर साझा कर लिखा मेरे हीरो, मेरा सपोर्ट पापा...

Updated on 05-07-2022 10:23 PM

पटना राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इन दिनों अस्वस्थ चल रहे है और उनकी तिमारदारी उनके परिजन कर रहे हैं। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने पिता की भावुक करने देने वाली तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें लालू प्रसाद यादव को हॉस्पिटल में भर्ती दिखाया गया है। इसमें लालू काफी कमजोर और बीमार लग रहे हैं।

 

उनके चेहरे पर बाइपैप जैसा यंत्र भी लगा हुआ दिख रहा है। अस्पताल के भीतर वार्ड की तस्वीरें शेयर करते हुए रोहिणी ने लिखा कि पापा उनके लिये हीरो की तरह हैं, जिनके जल्द ठीक होने की वह कामना करती हैं। रोहिणी आचार्य ने अपने ट्विटर अकांउट पर जो तस्वीर शेयर की हैं इसमें दिख रहा है कि लालू यादव के चेहरे पर ऑक्सीजन मास्क लगा हुआ है और वे बेहद कमजोर दिख रहे हैं।

रोहिणी ने अपने ट्वीट में लिखा, मेरे हीरो, मेरा सपोर्ट पापा। जल्द ठीक हो जाइए। वह और मीसा भारती वीडियो कॉल के जरिये पिता लालू यादव को देख रही हैं, इसमें वह भावुक दिख रही हैं। फोटो के साथ रोहिणी आचार्य ने आगे लिखा, हर बाधाओं से जिसने पाई है मुक्ति, करोड़ों लोगों की दुआएं है जिनकी शक्ति!


बता दें कि आज लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का आज 26वां स्थापना दिवस है। लेकिन लालू फिलहाल हॉस्पिटल में हैं, इस वजह से किसी तरह का जश्न नहीं मनाया जाएगा। पार्टी के स्थापना दिवस पर सिर्फ पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। पटना से एक निजी अस्पताल में इलाजरत लालू प्रसाद यादव के बारे में खबर सामने रही है कि उनको बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा सकता है। पार्टी नेताओं से जानकारी मिली है कि लालू यादव का शुगर लेवल भी बढ़ गया है, जिसका डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। हालांकि, इन सबके बीच लालू यादव की तबीयत स्थिर बताई गई है।


गौरतलब है कि पिछले रविवार को लालू प्रसाद यादव के अचानक गिर जाने के कारण कंधे की हड्डी टूट गई थी। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 फिलहाल उनका इलाज पटना के पारस अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल लालू यादव को दिल्ली ले जाने को लेकर तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी समेत परिवार के तमाम सदस्य सलाह कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
Advt.