पीएम की रेस में ऋषि सुनक काफी पीछे हो गए,5 सितंबर को विजेता की घोषणा

Updated on 03-09-2022 05:29 PM
  ब्रिटेन (Britain) में कंजर्वेटिव पार्टी के अगले नेता और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के लिए जारी रेस में ऋषि सुनक (Rishi Sunak) काफी पीछे हो गए हैं और अब ऐसी संभावना है कि लिज ट्रस (Liz Truss) जीत सकती है और ब्रिटेन की अगली प्रधानमंत्री होंगी. ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन के इस्‍तीफे की घोषणा के एक महीने बाद ऑनलाइन मतदान अगस्‍त में शुरू हो गया था. शुक्रवार शाम 5 बजे वोटिंग की प्रक्रिया खत्‍म हो जाएगी और 5 सितंबर को विजेता के नाम की घोषणा होगी.

हालाँकि, यह स्पष्ट है कि ट्रस के लिए समर्थन बढ़ रहा है. अगस्त के मध्य तक, ट्रस को सबसे अधिक लोकप्रिय माना गया था और कई मतदाताओं ने सुनक की जगह ट्रस को अपना नेता माना था. समाचार एजेंसियों से बात करने वाले कुछ विशेषज्ञों ने कहा कि कई लोगों ने सुनक को एक निर्वाचित नेता के रूप में देखा, लेकिन वे लिज ट्रस को ही अपने नेता के रूप में चुनना चाहते थे. कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि सुनक ने लोगों तक अपनी बात पहुंचाने में देरी कर दी.

सुनक ने अपने प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी

सुनक ने अपने प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है और वे अंतिम क्षण तक लड़ाई जारी रखने का ऐलान कर चुके हैं.  “रेडी फॉर ऋषि” प्रचार मुहिम के तहत उनका नया बयान जारी किया गया है. जिसमें उन्‍होंने कहा है कि  किसी के पलने-बढ़ने, परिवार शुरू करने और कारोबार स्थापित करने के लिए ब्रिटेन दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश है और यहां हमारा भविष्य उज्ज्वल नजर आता है, लेकिन हम वहां तभी पहुंच सकते हैं, जब हम चुनौतियों का ईमानदारी और विश्वसनीय योजना के साथ सामना करेंगे.’


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
तेल अवीव/अबू धाबी: ईरान की मिसाइलों और ड्रोन हमलों का मुकाबला करने के लिए इजरायल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपने एडवांस हथियार प्रणालियां भेजी हैं। इसमें सबसे नया बना…
 01 May 2026
वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ फिर से युद्ध शुरू करने पर विचार कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान समझौते के लिए…
 01 May 2026
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्त कदम सामने आया है। यूएई की एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी में 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को बिना किसी…
 01 May 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की कथित तौर पर राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ से तनातनी चरम पर पहुंच गई है। दावा किया जा…
 01 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर पर बयानबाजी करते हुए आरोप है कि भारत कश्मीरियों की पहचान खत्म कर रहा है। वहीं भारत में मुस्लिमों की स्थिति…
 01 May 2026
काठमांडू: भारत सरकार की ओर से इस साल की कैलाश मानसरोवर यात्रा का ऐलान कर दिया गया है। यह यात्रा कुमाऊं के रास्ते पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे और सिक्किम…
 29 April 2026
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने…
 29 April 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 29 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि के मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश की है। भारत की ओर से जम्मू कश्मीर में हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स के निर्माण…
Advt.