केएल राहुल की जगह ऋषभ पंत को मिलना चाहिए प्लेइंग XI में मौका

Updated on 02-09-2022 06:15 PM

एशिया कप 2022 में टीम इंडिया का परफॉर्मेंस अभी तक लाजवाब रहा है। ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग को मात देने के बाद भारत ने सुपर 4 में आसानी से जगह बना ली है। इस शानदार शुरुआत के बावजूद कप्तान रोहित शर्मा अभी भी प्लेइंग इलेवन को लेकर चिंतित होंगे। दरअसल, टॉप ऑर्डर में राहुल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, वहीं ऋषभ पंत जैसा टैलेंटिंड खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन से बाहर है। पाकिस्तान के खिलाफ रोहित ने पंत से ऊपर कार्तिक को खिलाने का फैसला लिया। हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ जरूर हार्दिक पांड्या की जगह पंत को टीम में शामिल किया गया, मगर उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। ऐसे में अब सवाल यह है कि क्या सुपर 4 में भी रोहित पंत को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखेंगे?

पूर्व विकेट कीपर पार्थिव पटेल ने इस मुद्दे पर अपनी राय दी है। पार्थिव का कहना है कि पंत टीम का एक्स फैक्टर हैं और वह अपने दम पर मैच पलट सकते हैं इस वजह से उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में बननी चाहिए। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि पंत अगर टीम में आते हैं तो उन्हें ओपनिंग करनी चाहिए। यहां उन्होंने अप्रत्‍यक्ष रूप से केएल राहुल को टीम से बाहर करने का सुझाव दिया है।

क्रिकबज से बात करते हुए पार्थिव पटेल ने कहा 'आपको ऋषभ पंत के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनानी होगी क्योंकि वह ऐसा खिलाड़ी है जो अपने दम पर मैच पलट सकता है। पिछले कुछ समय से उसकी परफॉर्मेंस में सुधार हुआ है और टीम में उसके लिए जगह होनी चाहिए।' उन्होंने आगे कहा 'मुझे लगता है कि अगर वह टीम में आता है तो उसे ओपनिंग करनी चाहिए क्योंकि उससे भारत को लेफ्ट और राइट का कॉम्बिनेशन मिलेगा। केएल राहुल की क्षमता पर कोई संदेह नहीं कर रहा है, लेकिन वह चोटों के कारण वह कुछ समय के लिए बाहर हो गए हैं और हम टी20 वर्ल्ड वर्ल्ड कप के इतना नजदीक होने के बावजूद ओपनिंग स्लॉट को लेकर डाउट में हैं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
Advt.