ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' के मेकर्स और को-स्टार्स संग अनबन? रुकमणि वसंत और राज बी शेट्टी को किया अनफॉलो

Updated on 28-03-2026 12:05 PM
'कांतारा' और 'कांतारा: चैप्टर वन' से तहलका मचाने वाले स्टार ऋषभ शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपने कुछ को-स्टार्स के साथ होम्बले फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस को अनफॉलो कर दिया है। होम्बले फिल्म्स ने ही ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा: चैप्टर वन' को प्रेजेंट किया था। ऐसे में ऋषभ शेट्टी के इस कदम ने हलचल पैदा कर दी है। एक्टर ने को-स्टार्स रुकमणि वसंत और राज बी शेट्टी भी अनफॉलो कर दिया है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि कहीं ऋषभ शेट्टी की अपने इन को-स्टार्स से लड़ाई या मतभेद तो नहीं हो गया है?

ऋषभ शेट्टी ने रुकमणि, राज बी शेट्टी और होम्बले फिल्म्स को किया अनफॉलो

दरअसल, ऋषभ शेट्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी following लिस्ट में कहीं भी न तो रुकमणि वसंत का नाम है और ना ही राज बी शेट्टी और होम्बले फिल्म्स का। हालांकि, अभी एक्टर या अन्य लोगों की तरफ से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि 'कांतारा' के मेकर्स होम्बले फिल्म्स को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने के बावजूद, ऋषभ शेट्टी इसके फाउंडर विजय किर्गंदुर को जरूर फॉलो कर रहे हैं।

ऋषभ शेट्टी ने इन तीनों को क्यों किया अनफॉलो?

अब ऋषभ शेट्टी ने रुकमणि वसंत, राज बी शेट्टी और होम्बले फिल्म्स को क्यों अनफॉलो किया है, फिलहाल इसकी कोई वजह सामने नहीं आई है, पर कयासों का दौर शुरू हो गया है। अनबन के कयास लगाए जाने लगे हैं। 'कांतारा: चैप्टर वन' की बात करें, तो इसमें गुलशन देवैया, जयराम, प्रमोद शेट्टी और राकेश पुजारी भी थे।

कभी राज शेट्टी की करते थे तारीफ, कहां बिगड़ी बात?

मालूम हो कि एक समय पर ऋषभ शेट्टी, रक्षित शेट्टी और राज बी शेट्टी को 'शेट्टी ट्रायो' कहा जाता था। तीनों किसी भी मौके पर एक-दूसरे की तारीफ और सपोर्ट का मौका नहीं छोड़ते थे। हालांकि, जब 2025 में ऋषभ शेट्टी ने कन्नड़ फिल्म 45 की तारीफ की, तो उन्होंने कहीं भी राज बी शेट्टी का जिक्र नहीं किया, जबकि वह फिल्म का अहम किरदार रहे। राज बी शेट्टी को छोड़ ऋषभ ने उपेंद्र और शिवराज कुमार की जमकर तारीफ की। इसी के बाद से ऋषभ शेट्टी और राज बी शेट्टी के बीच मनमुटाव की खबरें आने लगी थीं।

'जय हनुमान' में नजर आएंगे ऋषभ शेट्टी, शूटिंग शुरू

अब ऋषभ शेट्टी फिल्म 'जय हनुमान' में नजर आएंगे, जिसे प्रशांत वर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं। यह साल 2024 में आई फिल्म 'हनु मैन' का सीक्वल है, जो सुपरहिट रही थी। फिल्म की शूटिंग हंपी में फरवरी 2026 में शुरू हुई और इससे ऋषभ का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है, जिसे काफी पसंद किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 28 April 2026
दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की…
 28 April 2026
हाल ही 'वडा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांगती नजर आई थीं, और कहा था कि वह अबसे उनके वीडियोज में कोई भी मुस्लिम लड़का…
Advt.