जुलाई में आरआईएल रहा म्यूचुअल फंड स्कीमों में अ‎धिक बिकवाली वाला शेयर

Updated on 13-08-2020 11:57 PM
मुंबई । जुलाई में 21.35 फीसदी मजबूती और ग्लोबल टेक कंपनियों के साथ मल्टी-बिलियन डील करने के बावजूद जुलाई में आरआईएल म्यूचुअल फंड स्कीमों में सबसे ज्यादा बिकवाली वाला शेयर रहा। आंकड़ों से पता चलता है कि जुलाई में चार साल में पहली बार आरआईएल में इक्विटी स्कीम इनफ्लो निगेटिव रहा है। आंकड़ों के मुताबिक म्यूचुअल फंड इक्विटी स्कीमों ने जुलाई में आरआईएल के 6,674 के शेयरों की बिकवाली की। हालांकि इसी अवधि में ये शेयर अपने मार्च महीने कि निचले स्तर से 100 फीसदी का छलांग मारते हुए रिकॉर्ड हाई पर भी पहुंच गया। ‎विशेषज्ञों का कहना है कि इस स्टॉक में जोरदार रैली को देखते हुए फंड मैनेजरों ने मुनाफा वसूली की। इसके अलावा निवेशकों के पोर्टफोलियो में आरआईएल से रिलायंस के पार्टली पेड राइट शेयरों की तरफ रणनीतिक शिफ्ट भी देखने को मिला। हालांकि इसी अवधि में ये शेयर अपने मार्च महीने कि निचले स्तर से 100 फीसदी का छलांग मारते हुए रिकॉर्ड हाई पर भी पहुंच गया। इस शेयर में इस साल अब तक 41 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। आरआईएल ने इस साल अभी तक बेंचमार्क इंडिसीज सेंसेक्स, निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन किया है। फंडों द्वारा जुलाई में की गई बिकवाली के बावजूद आरआईएल अभी भी लगभग सभी म्युचुअल फंड हाउसों के 10 सबसे ज्यादा होल्डिंग वाले शेयरों में बना हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के रायसेन रोड पर मंगलवार रात 9 बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों ने कथित तौर पर असलम चमड़े से जुड़े ट्रकों को रोककर…
 29 April 2026
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
 29 April 2026
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
 29 April 2026
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
 29 April 2026
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गेहूंखेड़ा इलाके से आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने घर के बाहर खड़ी कार में सरेराह आग लगा दी। इस पूरी घटना का…
 29 April 2026
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…
 29 April 2026
भोपाल। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा के बैठक के दौरान विभाग…
Advt.