सेवानिवृत्त अधीक्षक के. एल. नेताम को दी गई विदाई

Updated on 02-05-2025 11:22 AM

कोण्डागांव जिला कार्यालय में पदस्थ अधीक्षक के. एल. नेताम को आज सेवानिवृत्त होने पर कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।

इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने संबोधित करते हुए कहा कि शासकीय सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्ति एक भावुक क्षण होता है। उन्होंने बताया कि नेताम 42 वर्षों की शासकीय सेवा के उपरांत आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने निर्वाचन सहित अन्य विभिन्न दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया है। कलेक्टर ने नेताम के स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए कहा कि अब वे अपने पारिवारिक दायित्वों को और बेहतर ढंग से निभा सकेंगे। इस अवसर पर नेताम एवं उनके परिवार को जिला कार्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह, शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, एडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर एवं अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.